Jokes in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Jokes in Hindi: साली- जीजू आप मुझे अपनी छोटी बहन जैसा मानते हो ना? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
Jokes in Hindi: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साली- जीजू आप मुझे अपनी छोटी बहन जैसा मानते हो ना?
जीजा- बिल्कुल।
साली- तो फिर मुझे शॉपिंग के पैसे भी छोटे भाई जैसे दे दिया करो।
एक बाबा एक शराबी से बोले- इतना दारू पिओगे तो मरने के बाद नर्क में जाओगे।
शराबी- तो जो दारू बेच रहा है, उसका क्या होगा?
बाबा- वो भी नर्क में जाएगा।
शराबी- फिर जो आदमी शराब की दुकान के सामने नमकीन बेचता है, उसका क्या होगा?
बाबा- उसको भी नर्क में ही जाना पड़ेगा।
शराबी- फिर क्या दिक्कत है, नर्क ही ठीक है मेरे लिए..
Funny Jokes: पप्पू से गप्पू- सूर्यास्त के बाद अपनी पत्नी से नहीं लड़ना चाहिए, वजह पढ़कर चेहरे पर आ जाएगी हंसी
पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।
Chutkule: शादी की पहली रात राजू ने पत्नी से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप
गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)