{"_id":"630da9281ac7512e6e5cc198","slug":"last-tribes-of-brazil-last-member-of-indigenous-brazilian-tribe-dies-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Last tribes of Brazil: इस सदी के आखिरी 'आदिमानव' की मौत, जानिए कौन था ये रहस्यमयी इंसान, ऐसे करता था हमला","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Last tribes of Brazil: इस सदी के आखिरी 'आदिमानव' की मौत, जानिए कौन था ये रहस्यमयी इंसान, ऐसे करता था हमला
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सदी के आखिरी 'आदिमानव' की मौत
- फोटो : Twitter @Citizen09372364
Last tribes of Brazil: ब्राजील में रहने वाली जनजाति के आखिरी सदस्य की भी मौत हो गई। यह जनजाति अमेजन के जंगलों में रहती थी। इस शख्स की मौत के बाद अब यह जनजाति धरती से पूरी तरह खत्म हो गई है। ब्राजील की इंडीजीनियस प्रोटेक्शन एजेंसी फुनाई की तरफ से इस शख्स के मौत की जानकारी दी गई है।
बताया जाता है कि इस जनजाति का यह आखिरी शख्स कभी भी किसी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आया था और कई सालों से जंगलों में अकेले ही रहता था। इस इंसान को लोग गड्ढे का इंसान (Man of the Hole) कहते थे, क्योंकि यह ज्यादातर गड्ढे में ही रहता था। यह शख्स अपनी रक्षा के लिए गड्ढे बनाता था और उसी में रहता था। लगातार इस जनजाति की जमीन पर हमले किए गए जिसमें इस शख्स के कई रिश्तेदारों और दौस्तों की मौत हो गई। आइए जानते हैं धरती से खत्म हो जाने वाली इस जनजाति के बारे में...
Trending Videos
2 of 6
सदी के आखिरी 'आदिमानव' की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
बताया जाता है कि इस शख्स ने कभी किसी बाहरी इंसान से मिलने की कोशिश नहीं की। अगर कोई भी इंसान इस शख्स के पास जाता था, तो वह उसे जाल में फंसा लेता था और तीर से उस पर हमला बोल देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सदी के आखिरी 'आदिमानव' की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
मैन ऑफ द होल के नाम से मशहूर यह शख्स बीते कई सालों से तनारु (Tanaru Indigenous land) में रहता था। ब्राजील के रोंडोनिया राज्य के अमेजन जंगल में यह इलाका स्थित है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आवा (Awá) जनजाति का यह शख्स था। अमेजन के जंगलों में रहने वाली इस जनजाति को ब्राजील का मूल निवासी माना जाता है।
4 of 6
सदी के आखिरी 'आदिमानव' की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
अंतरराष्ट्रीय मीडिया इस शख्स को रहस्यमयी इंसान के तौर पर जानती थी जिसकी उम्र करीब 60 साल थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सत्तर के दशक तक इस जनजाति के लोगों की अलग-अलग हमलों में मौत हो गई थी। यह हमले भूमाफिया और किसानों द्वारा किए गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
सदी के आखिरी 'आदिमानव' की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Twitter @Hayomide_1
रिपोर्ट के मुताबिक, यह अपनी जनजाति का आखिर इंसान था। इस शख्स की मौत के बाद अब यह जनजाति धरती से खत्म हो गई है। सरकार की एक टीम ने साल 2018 में इस शख्स के ऊपर फिल्म बनाई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X