कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा होने के साथ ही सबकी नजरें अब जी-23 नेताओं पर टिकी हैं। सबके जेहन में एक ही सवाल है कि क्या अध्यक्ष पद पर कांग्रेस में तीसरी बार मुकाबला होगा। इसी बीच सूत्रों ने जानकारी दी है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। वहीं, निजी स्कूलों में बीस फीसदी आर्थिक पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की सीटों पर दूसरी से नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज निकाला जाएगा। स्कूल आवंटित हो जाने के बाद अभिभावकों को जरूरी दस्तावेज के साथ 15 सितंबर तक स्कूल में रिपोर्ट करना होगा। साथ ही केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न मुद्दों पर उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: थरूर लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, निजी स्कूलों में EWS दाखिले पर ड्रॉ, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं शशि थरूर
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा होने के साथ ही सबकी नजरें अब जी-23 नेताओं पर टिकी हैं। सबके जेहन में एक ही सवाल है कि क्या अध्यक्ष पद पर कांग्रेस में तीसरी बार मुकाबला होगा। माना जा रहा है कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं होते हैं तो जी-23 का कोई नेता इस पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। खबरों के मुताबिक, शशि थरूर, मनीष तिवारी या पृथ्वीराज चव्हाण मैदान में कूद सकते हैं। इसी बीच सूत्रों ने जानकारी दी है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। हालांकि, अभी उन्होंने इस पर अंतिम फैसला नहीं किया है। सूत्रों ने बताया कि थरूर ने अभी अपना मन नहीं बनाया है लेकिन वह जल्द ही इस पर निर्णय ले सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस की सीटों पर दाखिले के लिए ड्रॉ आज
निजी स्कूलों में बीस फीसदी आर्थिक पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की सीटों पर दूसरी से नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज निकाला जाएगा। स्कूल आवंटित हो जाने के बाद अभिभावकों को जरूरी दस्तावेज के साथ 15 सितंबर तक स्कूल में रिपोर्ट करना होगा। यदि इस तय समय सीमा के अंदर अभिभावक बच्चे का दाखिला नहीं कराते हैं तो उनकी दावेदारी रद्द माना जाएगा। वहीं एक बार आवंटित स्कूल को बदला नहीं जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय में करेंगे समीक्षा बैठक
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न मुद्दों पर उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री पुलिसिंग के संबंध में वर्ष 2024 एक्शन प्लान व आगामी जी-20 समिट के दृष्टिगत मजबूत सुरक्षा प्लान समेत अनेक बिंदुओं पर समीक्षा बैठक करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
नीट यूजी आंसर आज हो सकती है जारी
नीट यूजी परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस परीक्षा में करीब 18.50 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। ये उम्मीदवार, उम्मीदवारों के अभिभावक एवं शिक्षक आदि बीते तीन सप्ताह से नीट यूजी 2022 की आंसर की जारी होने की बाट जोह रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से स्नातक स्तरीय मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए 17 जुलाई, 2022 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी। पढ़ें पूरी खबर...