{"_id":"630c81aeffaa54476023257c","slug":"comparison-with-qutub-minar-in-arab-america-praised-india-know-what-foreign-media-wrote-on-twin-tower","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Twin Tower: अरब में कुतुब मीनार से तुलना, अमेरिका ने की तारीफ, जानें ट्विन टावर पर विदेशी मीडिया ने क्या लिखा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Twin Tower: अरब में कुतुब मीनार से तुलना, अमेरिका ने की तारीफ, जानें ट्विन टावर पर विदेशी मीडिया ने क्या लिखा?
Mon, 29 Aug 2022 11:23 PM IST
हिमांशु मिश्रा
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:23 PM IST
सार
इतनी ऊंची इमारतों के गिराए जाने की चर्चा पूरी दुनिया में हुई। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से लेकर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया तक की मीडिया ने इसे कवर किया। किसी ने इसे भ्रष्टाचार की इमारत बताया तो किसी ने लिखा कि कुतुब मिनार से भी ऊंची इमारत को भारत ने ध्वस्त कर दिया। आइए जानते हैं कि किस देश की मीडिया ने ट्विन टावर को लेकर क्या-क्या लिखा?
विज्ञापन
सुर्खियों में ट्विन टावर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में सुपरटेक कंपनी की ओर से बनाए गए ट्विन टावर रविवार को गिरा दिए गए। भ्रष्टाचार की दोनों इमारतों को जमींदोज होने में महज नौ सेकेंड लगे। आज भी साफ-सफाई का काम जारी है। टावर से निकलने वाले मलबे को हटाने में अभी तीन महीने का समय लगेगा।
ट्विन टावर
- फोटो : अमर उजाला
शुरुआत अमेरिका के वॉशिंगटन पोस्ट से करते हैं
अमेरिकन अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने ट्विन टावर गिराए जाने की खबर को कवर किया है। अखबार ने 'भारत में कानून का उल्लंघन करने पर दो ऊंचे टावरों को ध्वस्त कर दिया' हेडिंग से खबर प्रकाशित की है। इसमें अंदर लिखा है,'भारत के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर दो अपार्टमेंट टावर गिरा दिए गए। इसमें एक 32 तो दूसरी 29 मंजिला थी। दोनों को गिराने के लिए 3500 किलोग्राम विस्फोटक का प्रयोग किया गया।'
वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी खबर में ये भी बताया है कि कैसे बड़े ही सूझबूझ से दोनों इमारतों को गिराया गया और आसपास के अपार्टमेंट को कोई खास नुकसान नहीं उठाना पड़ा। वह भी तब जब टावर से महज नौ मीटर की दूरी पर एक और रेजिडेंशियल अपार्टमेंट था, जबकि ऐसे मामलों में कम से कम 20 मीटर की दूरी तक सबकुछ खाली होना चाहिए।

अल-जजीरा ने कुतुब मीनार से की तुलना
अरब देशों के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान अल जजीरा ने भी ट्विन टावर के गिराए जाने की खबर को कवर किया है। अल जजीरा ने ट्विन टावर की तुलना दिल्ली के कुतुब मीनार से की है। लिखा, 'भारत ने नोएडा में 100 मीटर ऊंची इमारत को गिराया।'
आगे लिखा गया है, 'इन ऊंची इमारतों को नियमों के विरूद्ध माना गया था और करीब नौ साल की लंबी लड़ाई के बाद इसे ध्वस्त कराया गया।' अलजजीरा ने लिखा, 'नोएडा के इस ट्विन टावर की ऊंचाई दिल्ली के कुतुब मीनार से भी ज्यादा थी। यह भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी एक नायाब उदाहरण है।'

नोएडा ट्विन टावर ध्वस्तीकरण
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी मीडिया ने लिखा, दिल्ली के बाहर अवैध ट्विन टावर को गिराया गया
ट्विन टावर के गिराए जाने की खबर ने पाकिस्तानी मीडिया में भी खूब सुर्खियां बंटोरी। पाकिस्तान के प्रतिष्ठित अखबार द डॉन ने लिखा, ' दिल्ली के बाहर अवैध ट्विन टावर को ध्वस्त किया गया।' इस खबर में आगे ट्विन टावर की पूरी जानकारी और कार्रवाई के बारे में बताया गया है। लिखा है, 'नोएडा में 100 मीटर ऊंचे इन ट्विन टावर्स को कंक्रीट से बनाया गया था। भ्रष्ट डेवलपर्स और अधिकारियों पर भारत की ये सख्त कार्रवाई एक दुर्लभ उदाहरण है।'

ट्विन टावर हुआ ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड के सबसे बड़े मीडिया संस्थान ने क्या कहा?
इंग्लैंड के सबसे बड़े मीडिया संस्थान बीबीसी ने भी ट्विन टावर के गिराए जाने की खबर को कवर किया है। बीबीसी ने वीडिया के साथ अपनी वेबसाइट में इस खबर को लगाया है। लिखा है, 'वो पल जब सुपरटेक की गगनचुंबी इमारतों में विस्फोट किया गया।' बीबीसी ने भी अपनी खबर में ट्विन टावर की पूरी खासियत की जानकारी दी है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के आदेश और टावर गिराने को लेकर सरकार की तैयारियों का भी जिक्र किया है।