{"_id":"630c99447863ca5f54021ea6","slug":"asia-cup-2022-team-india-stays-in-dubai-hotel-palm-jumeirah-resort-rent-and-facilities-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asia Cup Team India Hotel: दुबई के इस होटल में ठहरी है टीम इंडिया, एक दिन का किराया जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup Team India Hotel: दुबई के इस होटल में ठहरी है टीम इंडिया, एक दिन का किराया जानकर हो जाएंगे हैरान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:50 PM IST
सार
बीसीसीआई ने टीम को दुबई के महंगे होटलों में से एक में ठहराया है। टीम इंडिया मशहूर 'पाम जुमेरा' में रुकी है। आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम भी इसी होटल में ठहरी थी।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : BCCI/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप में हराकर शानदार शुरुआत की है। उसने इस मुकाबले को पांच विकेट से अपने नाम किया। टीम इंडिया ने 10 महीने पहले मिली हार का बदला लिया। पाकिस्तान ने उसे पिछले साल दुबई में ही टी20 वर्ल्ड कप में हराया था। भारतीय टीम ने इस हार का बदला लेने के लिए जबरदस्त तैयारी की थी। टीम 22 अगस्त को ही दुबई पहुंच गई थी। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के ठहरने के लिए सबसे अच्छी व्यवस्था की।
2 of 5
पाम जुमेरा होटल
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने टीम को दुबई के महंगे होटलों में से एक में ठहराया है। टीम इंडिया मशहूर 'पाम जुमेरा' होटल में रुकी है। आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम भी इसी होटल में ठहरी थी। यह होटल दुनिया के बेहतरीन और आलीशान होटलों में से एक है। इसके एक दिन की कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
3 of 5
पाम जुमेरा होटल
- फोटो : सोशल मीडिया
'पाम जुमेरा' होटल के एक फ्लोर पर टीम इंडिया के ठहरने का इंतजाम किया गया है। इस होटल के किसी भी खिलाड़ी से दुबई के शानदार नजारे को देखा जा सकता है। होटल के अंदर एक शॉपिंग सेंटर, काफी बड़ा स्वीमिंग पूल, 3डी और 4डी थिएटर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां ठहरने के लिए एक दिन का किराया करीब 30 से 40 हजार है। यह सिर्फ एक आदमी का किराया है। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को जोड़कर करीब 30 लोग यहां रुके हुए हैं। इस तरह बीसीसीआई को एक दिन के लिए करीब नौ से 10 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। यहां सर्विस और खाने-पीने का खर्च अलग से देना होता है।
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक पांड्या टीम इंडिया को जीत दिलाने के बाद
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत-पाकिस्तान मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने कड़े मुकाबले को 19.4 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।