{"_id":"630ceefe8747d22710246cce","slug":"india-star-cricketer-shubman-gill-and-sara-ali-khan-spotted-together-in-london-sparks-dating-rumors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shubman Gill: लंदन में मिस्ट्री गर्ल के साथ डेट पर गए शुभमन गिल? लोग ले रहे 'सारा' का नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shubman Gill: लंदन में मिस्ट्री गर्ल के साथ डेट पर गए शुभमन गिल? लोग ले रहे 'सारा' का नाम
भारत के नए स्टार शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड में हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के बाद वह काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए वहां गए हैं। शुभमन की बल्लेबाजी की तरह ही उनके लव लाइफ बातें सोशल मीडिया पर लगातार होती रहती हैं। जिम्बाब्वे में उन्होंने शानदार शतक लगाया था। उसके बाद से उन्हें अगला विराट कोहली कहा जाने लगा है। शुभमन लंदन में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे।
2 of 6
शुभमन गिल और सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन लंदन में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ नजर आए। दोनों को एक रेस्त्रां में देखा गया। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि शुभमन लंदन में सारा के साथ डेट पर गए हैं।
3 of 6
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि वह भविष्य के प्रति वफादार हैं, पिछले दिनों के लिए नहीं। शुभमन और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के बीच रिलेशन की खबरें कई बार सामने आईं। हालांकि, दोनों ने कभी भी इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन के इस पोस्ट से यह अंदाजा लगाया जाने लगा कि सारा के साथ उनका ब्रेकअप हो चुका है। उन्होंने सारा के साथ कथित डेट के बाद यह संदेश दे दिया है कि वह जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अब वह लंदन में सारा अली खान के साथ नजर आए।
विज्ञापन
5 of 6
सारा अली खान
- फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा अली खान का नाम शुभमन गिल से पहले कई मशहूर हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। उन्होंने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के डेब्यू किया था। उसके बाद से यह कहा जा रहा था कि दोनों रिलेशन में हैं। हालांकि, इस बारे में दोनों ने कभी भी कुछ नहीं कहा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।