Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें (Optical Illusion Photo) देखने को मिलती हैं। इन तस्वीर को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। आंखों को धोखा देने वाली इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है जिनको खोजना बेहद कठिन होता है। इन तस्वीर को लेकर मिले चैलेंज को पूरा करना लोग पंसद करते हैं। हालांकि इन तस्वीर में मिले चैलेंज को सिर्फ 99 फीसदी लोग ही पूरा कर पाते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक और तस्वीर वायरल हो रही है।
Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे उल्लू को 10 सेकेंड में खोजना है, अगर खोज लिया तो आप माने जाएंगे जीनियस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। यह तस्वीर देखने में बेहद साधारण है, लेकिन इसमें छिपे उल्लू को खोजना है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालने की जरूरत है, क्योंकि तभी आप इस चैलेंज को पूरा कर सकते हैं।
इन तस्वीरों में छिपी चीजें हमारे आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं जिसकी वजह से इनको खोजना बेहद मुश्किल होता है। इस वायरल तस्वीर में उल्लू इस तरह छिपा हुआ है। इस तस्वीर में भी उल्लू हमारी आंखों के सामने ही है, लेकिन दिख नहीं रहा है। यह तस्वीर लोगों की दिमाग की अच्छी खासी कसरत करा रही है।
इस तस्वीर में एक पेड़ दिख रहा है जिस पर उल्लू बैठा हुआ है। इस उल्लू को लोगों को खोजने में इसलिए कठिनाई हो रही है, क्योंकि पेड़ और उल्लू का रंग मिलता जुलता है। लेकिन जब आप ध्यान से देखेंगे, तो उल्लू आपको दिख जाएगा। इस उल्लू को खोजने के लिए 10 सेकेंड का समय दिया गया है। अगर आपने इस मिले समय में उल्लू को खोज लेते हैं, तो आपको जीनियस माना जाएगा।
इस चालाक उल्लू को खोजने के लिए आप पेड़ को ध्यान से देखिए। आपको पेड़ के बीच में कुछ बैठा हुआ नजर आ रहा होगा। अगर आप इतना कुछ बताने के बाद भी उल्लू को खोज नहीं पा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आप के लिए तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आप लाल घेरे में उल्लू को आसानी से देख सकते हैं।