सब्सक्राइब करें

Alien on Mars: एलियंस का हुआ एक्सिडेंट, मंगल पर है यूएफओ का मलबा, जानिए नासा को जादूगर ने क्यों बताया झूठा

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
4
magician uri geller claim nasa is lying about rock towers on mars that is remnants of crashed ufo
मंगल पर है यूएफओ का मलबा - फोटो : NASA

Alien on Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक सालों से रिसर्च कर रहे हैं। इस दौरान वैज्ञानिक आए दिन नए-नए खुलासे करते हैं। बीते दिनों में वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर कई अजीबोगरीब चीजों को देखा है। उनको देखने के बाद लोगों ने कई तरह के दावे किए हैं। कुछ दिनों पहले ही लाल ग्रह पर एक अजीबोगरीब आकृति देखी गई थी जिसे अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (US Space Agency Nasa) ने रॉक टॉवर बताया था।



अब नासा के इस दावे को इजरायली-ब्रिटिश जादूगर यूरी गेलर ने झूठा करार दिया है। उनका कहना है कि नासा मुड़े हुए रॉक टावर के बारे में झूठा बयान दे रहा है। उन्होंने इसको एक दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ का अवशेष बताया है। इजरायली-ब्रिटिश जादूगर ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के दावे पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कोई भी इंसान आसानी से बता सकता है कि वे टॉवर पत्थर के नहीं हैं।

Trending Videos
magician uri geller claim nasa is lying about rock towers on mars that is remnants of crashed ufo
मंगल पर है यूएफओ का मलबा - फोटो : iStock


यूरी गेलर ने टीवी पर अपनी दिमागी शक्तियों से चम्मच को मोड़ दिया था। इसके बाद वह पूरी दुनिया में चर्चा में आए गए थे। उनका कहना है कि मंगल ग्रह पर दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ के कई सारे फूटेज नासा के पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
magician uri geller claim nasa is lying about rock towers on mars that is remnants of crashed ufo
मंगल पर है यूएफओ का मलबा - फोटो : Pixabay

उनका कहना है कि अजीबोगरीब दिखने वाली लाल आकृति यूएफओ का आंतरिक भाग हैं। उन्होंने कहा कि मैं कई दशकों से मानता हूं कि मंगल ग्रह पर एलियंस कई यूएफओ दुर्घटना का शिकार हुए हैं। 

magician uri geller claim nasa is lying about rock towers on mars that is remnants of crashed ufo
मंगल पर है यूएफओ का मलबा - फोटो : iStock

गेलर का मानना है कि यूएफओ के हिस्से जैसे लग रहे ये चट्टानों के टुकड़े न प्राकृतिक और न ही मंगल ने इन्हें बनाया है। वह मानते हैं आतंरिक हिस्सा स्पेसक्राफ्ट आकार में बेहद विशालकाय होता है और क्रैश होने के बाद चारों तरफ फैल जाता है। उनका है कि इस तस्वीर को देखिए क्या आपको भी किसी चट्टान की तरह लग रहा है। 

4 - 4
विज्ञापन
magician uri geller claim nasa is lying about rock towers on mars that is remnants of crashed ufo
मंगल पर है यूएफओ का मलबा - फोटो : iStock

नासा के रोवर ने खोजा था

इजरायली-ब्रिटिश जादूगर यूरी गेलर का कहना है कि कोई समझदार शख्य बता देगा कि यह चट्टान नहीं हो सकती है। दरअसल है किसी चीज का मुड़ा हिस्सा है। उनका कहना है कि नास की बातों विश्वास नहीं किया जा सकता है। नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मई में इसको खोजा था। इसकी जानकारी नहीं है कि यह टॉवर कितना लंबा है। खगोलविदों का दावा है कि एक बड़ी चट्टान संरचना का हिस्सा हैं। यह कई साल पहले नष्ट हो चुका है। 

इससे पहले भी कई लोगों ने एलियन और यूएफओ को लेकर कई दावे किए हैं जो बेहद हैरान करने वाले हैं। इन दावों के बारे में वैज्ञानिक भी जानकर हैरान रह जाते हैं। 
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed