Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Agneepath Scheme Protest Report: Ruckus in Many District against Agneepath Yojana Know All Details News in Hindi
{"_id":"62b0021915fdf214a911ad13","slug":"agneepath-scheme-protest-report-ruckus-in-many-district-against-agneepath-yojana-know-all-details-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agnipath: 60 से ज्यादा जिलों में बवाल, आगजनी-तोड़फोड़, जानें अग्निपथ योजना को लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Agnipath: 60 से ज्यादा जिलों में बवाल, आगजनी-तोड़फोड़, जानें अग्निपथ योजना को लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:31 AM IST
सार
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लॉन्च हुए पांच दिन पूरे हो चुके हैं। 14 जून की शाम तीनों सेना के प्रमुखों ने इसका एलान किया था, जिसके बाद अगले दिन से ही बिहार में इस पर बवाल शुरू हो गया। विरोध की यह आग बिहार से उत्तर प्रदेश होते हुए देश के कई हिस्सों में फैल चुकी है। अब भी हजारों युवा इसके विरोध में सड़कों पर हैं। आज भारत बंद का भी प्रदर्शनकारियों ने आह्वान किया है।
विज्ञापन
1 of 11
अग्निपथ पर बवाल
- फोटो : Social media
Link Copied
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लॉन्च हुए पांच दिन पूरे हो चुके हैं। 14 जून की शाम तीनों सेना के प्रमुखों ने इसका एलान किया था, जिसके बाद अगले दिन से ही बिहार में इस पर बवाल शुरू हो गया। विरोध की यह आग बिहार से उत्तर प्रदेश होते हुए देश के कई हिस्सों में फैल चुकी है। अब भी हजारों युवा इसके विरोध में सड़कों पर हैं। आज भारत बंद का भी प्रदर्शनकारियों ने आह्वान किया है।
ऐसे में जानते हैं कि अग्निपथ योजना लॉन्च होने के बाद से अब तक क्या-क्या हुआ? कितने राज्यों में बवाल हुआ और सरकार ने क्या-क्या एलान किए?
Trending Videos
2 of 11
अग्निपथ योजना
- फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ योजना में क्या है?
'अग्निपथ भर्ती योजना' के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। भर्ती के लिए साढ़े 17 साल से 21 साल की आयु सीमा तय की गई है। हालांकि, इस साल उम्र सीमा में युवाओं को दो साल की छूट दी गई है। मतलब 2022 में होने वाली भर्ती में 23 साल तक के युवा भाग ले सकेंगे। चार साल के अंत में 75 फीसदी सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा। अधिकतम 25 फीसदी इच्छुक जवानों को सेना में आगे भी सेवा देने का मौका मिलेगा। यह तब होगा, जब रिक्तियां होंगी। जिन जवानों को सेवा से मुक्त किया जाएगा, उन्हें सशस्त्र बल व अन्य सरकारी नौकरियों में वरीयता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं को दी जाएगी छह महीने की ट्रेनिंग
नए नियम के मुताबिक, भर्ती होने वाले युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए 10वीं या 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकेंगे। 10वीं पास जवानों को सेवाकाल के दौरान 12वीं भी कराई जाएगी। इन नौजवानों को अग्निवीर कहा जाएगा। अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है तो उसे सेवा निधि समेत एक करोड़ से ज्यादा की राशि ब्याज समेत दी जाएगी। इसके अलावा बची हुई नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा। अगर कोई जवान ड्यूटी के दौरान डिसेबिल यानी दिव्यांग हो जाता है तो उसे 44 लाख रुपये तक और बची हुई नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा। चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा, जो 11.71 लाख रुपये होगा। योजना की शुरुआत 90 दिन बाद होगी। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी।
4 of 11
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
अब तक क्या-क्या हुआ?
अग्निपथ योजना को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के 60 से ज्यादा जिलों से हिंसा की खबर सामने आ चुकी हैं। दो लोगों की जान जा चुकी है। एक आंकड़े के अनुसार, आगजनी और तोड़फोड़ के चलते अब तक एक हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आज भी प्रदर्शनकारियों ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसके चलते दिल्ली एनसीआर समेत कई शहरों में भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। दूसरी तरफ सरकार ने युवाओं के हित में कई बड़े एलान भी किए हैं।
विज्ञापन
5 of 11
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
1. भर्ती की आयु सीमा 23 साल की: इस साल अग्निपथ योजना के तहत होने वाली भर्तियों में आयु सीमा 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दी गई है। सरकार ने कहा कि इससे उन युवाओं को फायदा मिलेगा जो ओवरएज हो गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।