सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Man with Implanted Horns: शख्स ने अपने माथे पर लगवाई सींग, बॉडी मॉडिफिकेशन पर खर्च कर दिए लाखों रुपये

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Jul 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
Man With Horn Implants Viral Pics: Spends 40 Lakh Rupees on Body Modification News in Hindi
शख्स ने अपने माथे पर लगवाई सींग - फोटो : Instagram/reniediniz

Man With Horn Implants Viral Pics: इन दिनों लोगों में बॉडी मॉडिफिकेशन का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। कई लोग अपने शरीर में ऐसा बदलाव करवाते हैं जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। अब इस बीच एक शख्स ने अपने शरीर में इस तरह का बदलाव कराया है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। इसके साथ ही अब चर्च ने भी उसे अपने यहां प्रवेश देने से इंकार कर दिया है। इस शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल रही है। 

इस शख्स ने अपने शरीर में ऐसा मॉडिफिकेशन करवाया है जो देखने में बेहद डरावना है। इस शख्स का नाम भी उन लोगों में शामिल है जिन्होंने सारी हदों को पार कर बॉडी मॉडिफिकेशन करवाया है। इस शख्स को शरीर में मॉडिफिकेशन कराने की वजह से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि इस शख्स ने अपने में शरीर में क्या मॉडिफिकेशन कराया है?

Trending Videos
Man With Horn Implants Viral Pics: Spends 40 Lakh Rupees on Body Modification News in Hindi
शख्स ने अपने माथे पर लगवाई सींग - फोटो : Instagram/reniediniz

इस शख्स ने अपने माथे पर सींग जैसे दिखाने वाली चीज लगवाई है जो देखने में बेहद डरावना है। Renie Diniz da Silva नाम का ये शख्स अपने लुक पर बीते 14 साल से एक्सपेरिमेंट कर रहा है। इस शख्स ने अपने लुक को डरावना बनाने के लिए करीब 41 लाख रुपये खर्च कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man With Horn Implants Viral Pics: Spends 40 Lakh Rupees on Body Modification News in Hindi
शख्स ने अपने माथे पर लगवाई सींग - फोटो : Instagram/reniediniz

रेनी ने अपने माथे पर टैटू बनवाया है। इसके अलावा उसने अपने शरीर के 70 फीसदी हिस्से पर टैटू बनवाए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उसने अपनी जीभ के भी दो हिस्से करवा लिए हैं। ब्राजील के रहने वाले 38 वर्षीय रेनी ने अपने माथे पर दोनों ओर सींग लगवाए हैं। 

Man With Horn Implants Viral Pics: Spends 40 Lakh Rupees on Body Modification News in Hindi
शख्स ने अपने माथे पर लगवाई सींग - फोटो : Instagram/reniediniz

रेनी ने अपने शरीर में काफी मॉडिफिकेशन कराया है, लेकिन उनको माथे पर सीगों को लगवाने की वजह से दुनिया में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उनको अपने लुक की वजह से आलोचना भी झेलनी पड़ती है। उनके इलाके के धार्मिक समुदायों ने भी उनका विरोध किया है और उनको चर्च में नहीं जाने देते हैं। ऐसा उनके अजीबोगरीब लुक की वजह से हुआ है। 

विज्ञापन
Man With Horn Implants Viral Pics: Spends 40 Lakh Rupees on Body Modification News in Hindi
शख्स ने अपने माथे पर लगवाई सींग - फोटो : Instagram/reniediniz
लुक को देखकर डर जाते हैं कई लोग

कई लोग रेनी के लुक को देखकर डर जाते हैं, तो लेकिन वह अपने लुक से बहुत प्यार करते हैं। उनको टैटू बनवाना और बॉडी मॉडिफिकेशन कराना बेहद पसंद है। उन्होंने अपने कान में छेद भी करवाया हुआ है। उनके परिजनों ने भी बॉडी मॉडिफिकेशन का विरोध किया था। उनको लोगों की आलोचना से कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि वह अपने लुक से प्यार करते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed