सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: क्या मोनालिसा की पेंटिंग बनाने वाले लिओनार्दो दा विंची एलियन के संपर्क में थे? जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
mona lisa painter leonardo da vinci was in contact with aliens know secret behind it
लिओनार्दो दा विंची और एलियन रहस्य - फोटो : Istock

कहा जाता है कि इटली के मशहूर चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का संबंध एलियन से था। कई लोगों का ये तक मानना है कि लिओनार्दो खुद एक एलियन थे। इस बात में कितनी हकीकत है और कितना फसाना? आज हम उसी के बारे में जानेंगे। 14वीं शताब्दी में यूरोप पुनर्जागरण के काल से गुजर रहा था। उस दौरान यूरोप में सांस्कृतिक, राजनीतिक, आर्थिक, कलात्मक, शैक्षिक आदि कई क्षेत्रों में बदलाव हो रहे थे। यूरोप के इस पुनर्जागरण को रेनेसा काल के नाम से भी जाना जाता है। यूरोपीय पृष्ठभूमि पर 14वीं से 17वीं शताब्दी के बीच ऐसे कई लोगों का जन्म हुआ, जिन्होंने समाज की चिंतनधारा को एक नया मोड़ दिया। उन्हीं में से एक थे लिओनार्दो दा विंची। लिओनार्दो बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे लेखक, चित्रकार, दार्शनिक, इंजीनियर, आर्किटेक्ट काफी कुछ थे। आज के इस आधुनिक दौर में रिसर्चर उनके कार्यों का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। उनके रिसर्च में कई चौकाने वाली बातें सामने निकल कर आई हैैं।

Trending Videos
mona lisa painter leonardo da vinci was in contact with aliens know secret behind it
लिओनार्दो दा विंची और एलियन रहस्य - फोटो : Istock

अध्ययन के बाद कई रिसर्चर ने इस बात का दावा किया है कि लिओनार्दो दा विंची ने अपने जीवन में जो कुछ भी किया है, उसमें कहीं ना कहीं एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल लाइफ (एलियन लाइफ) का प्रभाव दिखता है। आज भी देश दुनिया में कई लोग लिओनार्दो की पेंटिंग में उस रहस्यमय संदेश को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके उजागर होने पर एक कई रहस्यों से पर्दा उठ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mona lisa painter leonardo da vinci was in contact with aliens know secret behind it
लिओनार्दो दा विंची और एलियन रहस्य - फोटो : Istock

एक रिसर्च ने इस बात का दावा किया है कि उनकी मशहूर पेंटिंग मोनालिसा में एक जगह एलियन छिपा हुआ है। रिसर्च के मुताबिक अगर आप मोनालिसा की पेंटिंग को एक शीशे के बिल्कुल साथ में रखकर उसका प्रतिबिंब देखते हैं, तो उसमें आपको एक एलियन देखने को मिलेगा। ऊपर तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मोनलिसा की चित्र को मिरर करने पर तस्वीर के बीच में एक एलियन की आकृति बन रही है। 

mona lisa painter leonardo da vinci was in contact with aliens know secret behind it
लिओनार्दो दा विंची और एलियन रहस्य - फोटो : Istock

लोकप्रिय यूएफओ ब्लॉगर स्कॉट सी के मुताबिक लिओनार्दो दा विंची एक एलियन थे। इसका जिक्र उन्होंने अपनी वेबसाइट पर किया है। उनके मुताबिक लिओनार्दो की असीमित बुद्धि और मेधा इस बात का संकेत है कि वे इस ग्रह के निवासी नहीं थे। उनकी मानें तो लिओनार्दो दा विंची की पेंटिंग में जो गुप्त संदेश है अगर वो उजागर होता है, तो उनके एलियन होने की बात की पुष्टि हो सकती है।

विज्ञापन
mona lisa painter leonardo da vinci was in contact with aliens know secret behind it
लिओनार्दो दा विंची और एलियन रहस्य - फोटो : Istock

लिओनार्दो की कई पेंटिंग्स में आपको उड़नतश्तरियों के चित्र देखने को मिलेंगे। उस वक्त लिओनार्दो को कैसे पता था कि ये मशीनें ऐसी दिखती हैं? जब उनका अविष्कार भी नहीं हुआ था। यही नहीं लिओनार्दो दा विंची ने उस समय हेलीकॉप्टर का कॉन्सेप्ट सबके सामने अपनी चित्रकारी के माध्यम से रखा था। इसके अलावा उनकी चित्रकारी में ऐसी कई मशीनें देखी जा सकती हैं, जिनका उस समय अविष्कार भी नहीं हुआ था। उनकी इन सब खोजों और समय से भी आगे की चित्रकारी को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि हो ना हो लिओनार्दो दा विंची का संबंध किसी एलियन लाइफ से था या वो खुद ही एक एलियन थे।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed