सब्सक्राइब करें
LSG Inning
80/4 (10.1 ov)
Abdul Samad 5(8)*
Nicholas Pooran 3 (6)
Gujarat Titans elected to bowl

IND vs ENG Test: ऋषभ पंत तीन तो अश्विन हासिल करेंगे दो खास उपलब्धियां, एजबेस्टन टेस्ट में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 12:19 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच में कई खिलाड़ियों के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। भारत के ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन के अलावा इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो और स्टुअर्ट ब्रॉड भी खास उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Rishabh Pant and Ravichandran Ashwin can make big records in IND vs ENG test
रविचंद्रन अश्विन और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच अधूरी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज से एजबेस्टन के मैदान पर शुरू हो रहा है। इस मैच को जीतकर या ड्रॉ कराकर टीम इंडिया 15 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर कोई टेस्ट सीरीज जीत सकती है। इससे पहले 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके साथ ही कई खिलाड़ियों के पास भी खास रिकॉर्ड बनाने का मौका रहेगा। भारत के ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन के अलावा इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो और स्टुअर्ट ब्रॉड भी खास उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। 
Trending Videos
Rishabh Pant and Ravichandran Ashwin can make big records in IND vs ENG test
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : twitter@BCCI
भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस मुकाबले में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। वह आठ विकेट लेते ही टेस्ट में 450 विकेट पूरे कर लेंगे। वहीं, 69 रन बनाने पर तीन हजार टेस्ट रन पूरे कर लेंगे। हालांकि, इस टेस्ट में अश्विन का खेलना तय नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant and Ravichandran Ashwin can make big records in IND vs ENG test
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने से एक कदम दूर हैं। इस मैच में पहला छक्का लगाते ही वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लेंगे। वह छह छक्के लगाते हैं तो टेस्ट में उनके 50 छक्के हो जाएंगे और 80 रन बनाने पर टेस्ट में दो हजार रन पूरे कर लेंगे।
Rishabh Pant and Ravichandran Ashwin can make big records in IND vs ENG test
स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड इस मैच में एक विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में 550 विकेट पूरे कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे तेज गेंदबाज होंगे। साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 550 विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज होंगे। अगर ब्रॉड मैच में आठ विकेट ले पाते हैं तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 800 विकेट पूरे कर लेंगे।
विज्ञापन
Rishabh Pant and Ravichandran Ashwin can make big records in IND vs ENG test
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने अब तक अंतरराष्ट्रीय मैच में 9,883 रन बनाए हैं। इस मैच में 117 रन बनाने पर वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed