फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule In Hindi: बेटे से मां- तुझे कैसी बहू चाहिए? पढ़िए सोशल मीडिया वायरल धमाकेदार चुटकुले

Fri, 24 Jul 2026 04:37 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 24 Jul 2026 04:37 PM IST
सार

Funny Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।

विज्ञापन
Mother Son Funny Hindi Jokes Father Daughter Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes 2026
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik/Amar Ujla

Jokes In Hindi: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। इन चुटकुलों की खास बात यह है कि इनमें किसी भारी-भरकम कहानी की जरूरत नहीं, बस दो-चार लाइनें और ठहाकों की गारंटी।




मां (बेटे से)- तुझे कैसी बहू चाहिए?
बेटा- बिलकुल आपके जैसी,
लाड और प्यार करने वाली
मां- क्या बात है बेटा,
लगता है तू भी अपने बाप की तरह
पूरी जिंदगी चप्पल खाकर ही बिताएगा......

Mother Son Funny Hindi Jokes Father Daughter Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes 2026
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सुरेश एक होटल में जाकर मैनेजर से बोला-
आपके होटल में सफाई बहुत ध्यानपूर्वक की जाती है
होटल मैनेजर खुश होकर- धन्यवाद,
वैसे आपको किस बात से एहसास हुआ?
सुरेश- जब किसी ने होटल में घुसते ही,
मेरी जेब की सफाई कर दी.....


संजू- मैं यहां नहीं रहूंगा, इतना छोटा सा कमरा
ना तो कोई खिड़की है और ना बाथरूम
मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए
वेटर- लेकिन सर ये तो
संजू- नहीं-नहीं, मुझे पैसे वापस दे दो
वेटर- अबे गंवार ऊपर रूम में तो चल, यह तो लिफ्ट है......
Mother Son Funny Hindi Jokes Father Daughter Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes 2026
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
बब्लू- बेकार ही लोग कहते हैं कि पत्नियां,
अपनी गलती नहीं मानती है
डब्लू- अच्छा, तुम्हारी पत्नी क्या कहती है?
बब्लू-  कहती है, गलती हो गई तुमसे शादी करके.......

Hindi Jokes: हाथ देखने के बाद जब बाबा ने पप्पू से मांगे पैसे, फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Funny Jokes: सारे कागजात ठीक होने पर भी पुलिस ने पप्पू पर लगाया फाइन, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother Son Funny Hindi Jokes Father Daughter Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes 2026
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक बार एक बादशाह ने खुशी में सभी कैदी रिहा कर दिए 
उन कैदियों में बादशाह ने एक बहुत ही बुजुर्ग कैदी को देखा और बोला-
तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से
ये सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गये और कहा-
इस बुजुर्ग को दुबारा कैद में डाल दो, ये अब्बा की निशानी है......


चिंटू मेडिकल स्टोर पर जाकर दुकानदार से बोला-
जहर दे दो भाई
दुकानदार- बिना पर्ची के नहीं मिल सकता
चिंटू- पर्ची तो नहीं है, शादी का कार्ड है
शादी का कार्ड देखकर दुकानदार बोला-
बस कर पगले अब रुलाएगा क्या,
बता बड़ी बोतल दूं या छोटी......
विज्ञापन
Mother Son Funny Hindi Jokes Father Daughter Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes 2026
फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली- जीजा जी, एक मजेदार जबरदस्त सी
शायरी सुनाइए
जीजा- तुम्हारी दीदी की मांग भरने की सजा,
कुछ इस कदर पा रहा हूं
कि मांग पूरी करते-करते मांग के खा रहा हूं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed