फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: पत्नी के ब्लड ग्रुप को लेकर पप्पू ने डॉक्टर से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sun, 26 Jul 2026 03:26 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 26 Jul 2026 03:26 PM IST
सार

Today Funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 

विज्ञापन
Chutkule in hindi doctor patient funny jokes comedy jokes pappu doctor hindi jokes joke of the day
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik

Chutkule In Hindi: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला.....



डॉक्टर- आपका और आपकी पत्नी का ब्लड ग्रुप एक ही है
पप्पू- जरूर होगा, 35 साल से मेरा खून जो पी रही है......
Chutkule in hindi doctor patient funny jokes comedy jokes pappu doctor hindi jokes joke of the day
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- पति और पत्नी में बड़ा कौन होता है?
मोनू- पत्नी बड़ी होती है 
टीचर- अच्छा, वो कैसे?
मोनू- पति में 'इ' की मात्रा आती है तो वहीं
पत्नी में बड़ी 'ई' की मात्रा आती है 
मोनू का जवाब सुनकर टीचर की बोलती बंद हो गई......


एक शादीशुदा आदमी ने मंदिर जाकर भगवान से पूछा-
हे प्रभु तुने बचपन दिया उसे छीन लिया
ऐशो आराम दिया उसे भी छीन लिया
पैसा दिया वो भी बर्बाद हो गया,
लेकिन फिर ये बीवी देकर, उसे क्यों भूल गया?
Chutkule in hindi doctor patient funny jokes comedy jokes pappu doctor hindi jokes joke of the day
गप्पू-पप्पू फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
पप्पू- शादी में दूल्हे के बाराती क्यों जाते हैं?
गप्पू- क्योंकि बड़ों ने सिखाया है,
किसी के सुख में जाओ न जाओ
दुख में शामिल जरूर होना चाहिए.....

Desi Chutkule: सोनू से पिंकी- सो गया मेरा शोना, वायरल जोक्स पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके

Jokes: फोन पर ससुर ने दामाद से पूछे हालचाल, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule in hindi doctor patient funny jokes comedy jokes pappu doctor hindi jokes joke of the day
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दुकानदार- बताइए जनाब क्या चाहिए? 
पप्पू- अपनी होने वाली बीवी के कुत्ते के लिए केक चाहिए
दुकानदार- यहीं खाओगे या पैक कर दूं......


सास- कहते हैं, जहां एक बार धोखा मिल जाए
वहां दोबारा नहीं जाना चाहिए
दामाद- क्या करे सासु मां,
अब ससुराल तो जाना ही पड़ता है.....
विज्ञापन
Chutkule in hindi doctor patient funny jokes comedy jokes pappu doctor hindi jokes joke of the day
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- आपको याद है कि जब आप मुझे देखने आए थे, 
तब मैंने किस रंग की साड़ी पहनी थी?
पति- नहीं
पत्नी- इसका मतलब की आप मुझे प्यार नहीं करते
पति- अरे ऐसी बात नहीं है
जब कोई पटरी पर लेटने जाता है,
तो वो ये थोड़ी देखता है की ट्रेन 
शताब्दी है या राजधानी..... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed