सब्सक्राइब करें

Mysterious Bridge: दुनिया का रहस्यमयी पुल, जहां से कूदकर आत्यहत्या कर लेते हैं कुत्ते, जानिए इसके बारे में...

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 01:19 PM IST
विज्ञापन
mysterious bridge dogs jump to suicide from this bridge in scotland uk
Mysterious Bridge - फोटो : X/@palvineczka

Mysterious Bridge: धरती पर कई ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों को यकीन नहीं होता है। इनमें कई जगहें बेहद रहस्यमयी हैं। एक ऐसा ही रहस्यमयी ब्रिज है, जिसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस ब्रिज पर जाकर कुत्ते आत्महत्या कर लेते हैं। अभी तक इस ब्रिज से कूदकर 600 से ज्यादा कुत्तों ने अपनी जान दे दी है। अभी तक इस रहस्य को कोई नहीं सुलझा पाया है। 



स्कॉटलैंड के डंबार्टन में यह ब्रिज स्थित है, जिसका नाम ओवरटॉन ब्रिज है। साल 1859 में इस ब्रिज को बनाया गया था। 1950 से 1960 के दशक में पहली बार पता चला कि यहां पर कुत्ते आकर आत्महत्या कर लेते हैं। कुत्तों के लिए यह पुल आत्मघाती माना जाता है। इस पुल से 50 फीट नीचे कूदकर अभी तक 600 से अधिक कुत्तों ने आत्महत्या कर ली है। अभी तक यह रहस्य है कि आखिर कुत्ते इस पुल से क्यों कूदते हैं?
 

Trending Videos
mysterious bridge dogs jump to suicide from this bridge in scotland uk
Mysterious Bridge - फोटो : X/@AventuraObscura

बताया जाता है कि अक्तूबर 1994 में एक शख्स ने अपने बच्चे को इस पुल से नीचे फेंक कर हत्या कर दी थी। वह मानता था कि उसका बच्चा शैतान का अवतार था। इसके बाद उस शख्स ने भी इस पुल से कूदकर कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद हाथ की कलाई काटकर भी आत्महत्या करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ते बच्चे के भूत को देखते हैं और डरकर पुल से नीचे कूद जाते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious bridge dogs jump to suicide from this bridge in scotland uk
Mysterious Bridge - फोटो : X/@AventuraObscura

मिलती है ऐसी दुनिया

बताया जाता है कि इस पूल से कूदने के बाद अगर कुत्ता बच जाता है, तो वह फिर ऊपर आकर पुल से कूदकर जान दे देता है। कुत्तों के लगातार आत्महत्या करने की वजह से पुल पर चेतावनी लिखा हुआ बोर्ड लगाया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात जितने कुत्तों ने आत्महत्या की है, वो रहस्यमयी थीं। ओवरटॉन ब्रिज के एक ही तरफ सभी मौते हुई हैं। 

Viral Video: 'खांसी बनी कव्वाली', प्रदूषण पर लड़कों ने गाया ऐसा गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

mysterious bridge dogs jump to suicide from this bridge in scotland uk
Mysterious Bridge - फोटो : X/@AventuraObscura

एक और थ्योरी में बताया गया है कि ओवरटॉन ब्रिज एक ऐसा स्थान है, जहां पर जिंदा और मृत लोगों की दुनिया मिलती है। कहा जाता है कि कई बार कुछ शक्तियां क्रॉस भी हो जाती हैं। माना जाता है कि नजर नहीं आने वाली चीजों को कुत्ते बहुत अच्छे से महसूस कर लेते हैं। 

Aliens News: धरती पर आए थे एलियंस? क्या है डायनासोर से संबंध, वैज्ञानिकों का नए शोध में चौंकाने वाला दावा

विज्ञापन
mysterious bridge dogs jump to suicide from this bridge in scotland uk
Mysterious Bridge - फोटो : X/@rubentothewild
क्या कहते हैं विशेषज्ञ

इन दावों को विशेषज्ञ नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि पुल पर एक बेहद तेज गंध है, जो नर मिंक (जानवर) के मूत्र और पाइन मार्टन्स (जानवर) की गंध से बनती है। कुत्तों को शिकार करने के लिए यह इतना उत्तेजित करती है, जिससे कुत्ते पागल हो जाते हैं और पुल से कूद जाते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed