सब्सक्राइब करें

Alien News: जब आसमान में लड़ाकू विमानों ने एलियन को दौड़ाया, जानिए इस रहस्यमयी घटना के बारे में

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 12:30 PM IST
विज्ञापन
mysterious object in sky fighter jets pilots chase know the mystery behind it
जब आसमान में लड़ाकू विमानों ने एलियन को दौड़ाया - फोटो : iStock

Alien News: दुनियाभर में एलियंस को लेकर बहस जारी है। एलियंस को लेकर आए दिन अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई बार लोगों ने एलियन (Alien) और यूएफओ (UFO) देखने का दावा भी किया है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इसको लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली पाई है। 

करीब 36 साल पहले आसमान में कई रहस्यमयी यूएफओ देखे गए थे और पांच लड़ाकू विमानों ने इनका पीछा किया था। बताया गया कि यूएफओ की चौड़ाई करीब 300 फीट थी और वह 18 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ रहा था। ब्राजील में 19 मई 1986 को शाम के समय यह घटना हुई थी। अब एक बार फिर इस घटना के बारे में चर्चा की जा रही है, क्योंकि ब्राजील की सीनेट में इस घटना को लेकर बहस होने की संभावना है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में...

Trending Videos
mysterious object in sky fighter jets pilots chase know the mystery behind it
जब आसमान में लड़ाकू विमानों ने एलियन को दौड़ाया - फोटो : iStock

अभी कुछ दिनों पहले ही अमेरिका में भी वहां की सीनेट में यूएफओ और एलियंस पर सुनवाई हुई थी। अमेरिकी नौसेना के लड़ाकू विमानों ने जो फूटेज लिए थे सीनेट में एक्सपर्ट ने उसको लेकर जवाब दिया था। उस समय ब्राजील में 19 मई को 21 यूएफओ देखे गए थे तब पांच लड़ाकू विमानों से पायलटों ने उसका पीछा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious object in sky fighter jets pilots chase know the mystery behind it
जब आसमान में लड़ाकू विमानों ने एलियन को दौड़ाया - फोटो : iStock

दावा किया गया कि ब्राजील के आसमान में 21 रहस्यमयी चमकदार वस्तुएं नजर आई थीं। सबसे हैरान वाली बात यह है कि पलक झपकते ही गायब हो गईं। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि जमीन पर मौजूद सैकड़ों सैनिकों ने भी इस रहस्यमयी चमकदार वस्तुओं को देखने का दावा किया।  वायु सेना ने भी इस बात को माना, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। 

mysterious object in sky fighter jets pilots chase know the mystery behind it
जब आसमान में लड़ाकू विमानों ने एलियन को दौड़ाया - फोटो : iStock

ब्राजील में रात के समय जो घटना घटी उसने सबको हैरान कर दिया। सेना के जवानों के साथ ही सैकड़ों ने आसमान में रहस्यमयी वस्तु को देखा जो बहुत तेज रफ्तार से भाग रहे थे। पायलटों ने दावा किया कि रहस्यमयी वस्तु विमान की रडार पर भी नजर नहीं आ रही थी। जवानों का कहना है कि यह वस्तुएं उनके साथ चूहे और बिल्ली का खेल रही थीं। 

विज्ञापन
mysterious object in sky fighter jets pilots chase know the mystery behind it
जब आसमान में लड़ाकू विमानों ने एलियन को दौड़ाया - फोटो : iStock

ब्राजील वायुसेना के हवाई यातायात नियंत्रक, सार्जेंट सर्जियो मोटा दा सिल्वा ने बताया था कि 19 मई, 1986 की शाम को आसमान में असामान्य वस्तुएं नजर आई थीं। सिल्वा ने ही साओ पाउलो शहर के पास सबसे पहले आसमान में रहस्यमयी रोशनी देखी थी। यह रोशनी एक जगह रुकी हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed