Alien News: एलियंस के बारे में आए दिन कई अजीबोगरीब खबरें सुनने को मिलती हैं। दुनियाभर में एलियंस को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। कई बार लोगों ने धरती पर एलियन और यूएफओ देखने का दावा किया है। कई बार इन अजीबोगरीब दावों के बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। ब्रह्मांड में क्या एलियन का अस्तित्व है? इसको लेकर किसी के पास कोई ठोस सबूत नहीं है।
Aliens News: क्या ऑस्ट्रेलिया के इस शहर पर एलियंस ने कर लिया कब्जा? जानिए सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के एक शहर को लेकर अफवाह उड़ी थी कि उस पर एलियन ने कब्जा कर लिया है जिसका आसमान अचानक गुलाबी रंग का हो गया था। आसमान का रंग गुलाबी होते ही लोगों को लगा कि एलियंस ने हमला कर दिया है। टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक पर यह खबर फैल गई।
लेकिन थोड़ी देर बाद इस उड़ी अफवाह की सच्चाई सामने आ गई। आसमान का रंग एलियंस के हमले की वजह से नहीं बदला था, बल्कि भागं की वजह से हुआ था। जब ऑस्ट्रेलिया के इस छोटे शहर का आसमान अचानक गुलाबी हो गया, तो लोग डर गए।
ऑस्ट्रेलिया के इस शहर का नाम मिल्दुरा है जहां का आसमान गुलाबी रंग का हो गया था। पूरा आसामान नियोन पिंक रंग का हो गया था। लोगों ने मान लिया था कि इस शहर पर एलियंस ने हमला कर दिया है। इसके बाद लोग सुरक्षित स्थान पर भागने लगे। आसमान से छनकर गुलाबी रंग जमीन पर आने लगी जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई।
लोगों ने सोच लिया था कि अब उनकी जान नहीं बचेगी। शहर में रहने वाले एक शख्स ने एक मीडिया से बताया कि उसकी मां को जब पता चला तो वह घबरा गई और हाल जानने के लिए फोन किया। सभी लोगों ने कोशिश किया कि आखिरी समय में वह अपने परिवार के साथ रहे। फेसबुक पर इसकी तस्वीरें शेयर की गई थी।