{"_id":"614dd13e8ebc3e01f86c6e55","slug":"mysterious-story-of-old-shivlinga-of-ireland-know-its-mystery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: इस देश में है सैकड़ों साल पुराना अनोखा शिवलिंग, जानिए क्या है इससे जुड़ा रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: इस देश में है सैकड़ों साल पुराना अनोखा शिवलिंग, जानिए क्या है इससे जुड़ा रहस्य
दुनिया में रहस्यमय मंदिर और मुर्तियां हैं। एक ऐसा ही रहस्यमयी शिवलिंग है, लेकिन यह भारत में नहीं बल्कि आयरलैंड में है। बताया जाता है कि आयरलैंड में जादुई ताकत रखने वालों ने सैकड़ों साल पहले इस शिवलिंग को स्थापित किया था। कई बार लोगों ने इसको नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सका।
आयरलैंड की काउंटी मीथ में तारा हिल इलाके में पत्थर के चौड़े ईंटों का घेरा बनाकर इस शिवलिंग को स्थापित किया था। वहां के लोग इसे रहस्यमय पत्थर मानते हैं और लिआ फेइल (भाग्य का पत्थर) कहते हैं। इसकी पूजा करते हैं।
फ्रांसीसी भिक्षुओं के एक प्राचीन दस्तावेज-द माइनर्स ऑफ द फोर मास्टर्स के मुताबिक, कुछ खास जादुई ताकत रखने वाले एक समूह के नेता तुथा डि देनन ने इसकी स्थापना की थी। इस दस्तावेज को 1632-1636 में लिखा गया था। तुथा डि देनन यानी देवी दानू के बच्चे, उन्होंने 1897 बीसी से 1700 बीसी तक आयरलैंड पर राज किया। यह पथ्तर इतना खास पत्थर था कि इसका इस्तेमाल 500 ईस्वी तक सभी आयरिश राजाओं के राज्यभिषेक के लिए किया गया।
2 of 3
इस देश में है सैकड़ों साल पुराना अनोखा शिवलिंग
- फोटो : istock
देवी दानू यूरोपीय परंपरा में एक नदी देवी थीं। इनसे कई नदियां भी जुड़ी हुई हैं। कुछ आयरिश ग्रंथों में दानू देवी के पिता को सबसे अच्छा भगवान कहा जाता है। वैदिक परंपरा में भी दानू देवी का जिक्र किया गया है। दानू देवी दक्ष की बेटी और कश्यप मुनि की पत्नी थीं जो नदियों की देवी थीं। संस्कृत में दानू शब्द का अर्थ है बहने वाला पानी। दक्ष की सती और दानू बेटी थीं। दक्ष की दूसरी बेटी माता सती का विवाह भगवान शिव से हुआ। वैदिक परंपरा को जो लोग मानते हैं उनके मुताबिक लिआ फैल नाम शिव लिंग से बहुत मिलता है।
3 of 3
इस देश में है सैकड़ों साल पुराना अनोखा शिवलिंग
- फोटो : istock
आयरलैंड के शिवलिंग को कई लोगों ने तोड़ने की कोशिश की, लेकिन इसे कोई नुकसान नहीं हुआ। पूरी दुनिया में भगवान शिव की पूजा होती थी। इस बात कई सबूत मिलते हैं। आईएस आतंकियों द्वारा नष्ट किए प्राचीन शहर पलमायरा, नीमरूद जैसे शहरों में भी शिव की पूजा सबूत मिले थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।