{"_id":"61e57ad5f76eaf06ac381f9d","slug":"nasa-astronomer-discovers-jupiter-like-planet-know-all-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: NASA के वैज्ञानिक ने खोजा बृहस्पति की तरह ग्रह, वजन है सूर्य के बराबर, जानिए इसके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: NASA के वैज्ञानिक ने खोजा बृहस्पति की तरह ग्रह, वजन है सूर्य के बराबर, जानिए इसके बारे में सबकुछ
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
NASA के वैज्ञानिक ने खोजा बृहस्पति की तरह ग्रह
- फोटो : iStock
Link Copied
एक शौकिया वैज्ञानिक ने बृहस्पति जैसे ग्रह की खोज की। इस एक्सोप्लैनेट का वजन यानी द्रव्यमान सूर्य के बराबर है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि इसका नाम TOI-2180 b है जो धरती से करीब 379 प्रकाश वर्ष दूर है। इस ग्रह का तापमान करीब 170 डिग्री फ़ारेनहाइट (76 डिग्री सेल्सियस) है। इसका तापमान धरती और सौरमंडल के दूसरे ग्रहों की तुलना में ज्यादा है।
जानिए कौन है ग्रह खोजने वाला
नासा का कहना है कि टॉम जैकब्स नाम के वैज्ञानिक ने इस ग्रह की खोज की है और ये अमेरिकी नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं। नासा की सिटिजन साइंटिस्ट प्रॉजेक्ट से टॉम जैकब्स से जुड़े हुए हैं। एस्ट्रॉनमी और फिजिक्स में जिन लोगों की रुचि होती है उनको इस प्रोजेक्ट के माध्यम से नासा शोधकर्ताओं की मदद के लिए लगाता है। आइए जानते हैं इस एक्सोप्लैनेट के बारे में नासा ने और क्या-क्या जानकारी दी है।
Trending Videos
2 of 3
बृहस्पति ग्रह
- फोटो : Pixabay
नासा की तरफ से बताया गया है कि वैज्ञानिक टॉम जैकब्स ने नई खोज के लिए अलग-अलग दूरबीनों से प्राप्त डेटा को स्कैन किया है। उन्होंने इन डेटा का परीक्षण कंप्यूटर एल्गोरिदम के माध्यम से किया। वैज्ञानिक किसी एक्सोप्लैनेट का पता लगाने के लिए सितारों की चमक में होने वाले बदलाव के बारे में पता लगाते हैं। इससे यह जानकारी मिलती है कि कोई ग्रह एक निश्चित तारे की परिक्रमा कर रहा है या नहीं। अगर जिस तारे की परिक्रमा कर रहा होता है उसकी चमक कुछ समय के लिए बाधित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
अंतरिक्ष
- फोटो : iStock
जानिए कैसे खोजा गया ग्रह
कंप्यूटर एल्गोरिदम के जरिए से इस ग्रह की खोज की गई है, क्योंकि इसका निर्माण अलग-अलग ग्रहों की खोज करने के लिए किया गया है। इस शौकिया वैज्ञानिक ने नए एक्सोप्लैनेट की खोज के लिए इसी तकनीक का इस्तेमाल किया था। टॉम जैकब्स विजुअल सर्वे समूह नाम की एक टीम में काम करते हैं। यह समूह आंखों से टेलीस्कोप डेटा का निरीक्षण करता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।