सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Man Made House On 52 Inch Land Impresses People With Unique Civil Engineering

Viral Video: 52 इंच की जमीन पर चाचा ने बना दिया घर, अंदर का नजारा देखकर हिल जाएंगे आप, वीडियो हो रहा वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 12 Apr 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर बीते छह महीने से एक घर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, घर सिर्फ 52 इंच का है, जिसे देखकर लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल होता है। घर का वीडियो एक बार फिर से तेजी से वायरल हो रहा है। 

Viral Video Man Made House On 52 Inch Land Impresses People With Unique Civil Engineering
52 इंच की जमीन पर चाचा ने बना दिया घर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। अब इन दिनों एक 52 इंच का घर वायरल हो रहा है। इस घर को देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि यह 52 इंच का घर है। घर का वीडियो कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कई इंफ्लूएंसर ने इस घर का वीडियो बनाया है। वीडियो देखने के बाद लोग इस गर को इंजीनियरिंग का नायाब मिसाल बता रहे हैं। 

Trending Videos


लेकिन इस घर बनाने वाला ने दावा किया है कि उन्होंने अपने घर के निर्माण के लिए किसी सिविल इंजीनियर की मदद नहीं ली है, बल्कि उन्होंने खुद अपनी देखरेख में इस घर को तैयार कराया है। एक व्लॉगर ने 52 इंच के घर के मालिक से बात की है। उसने चाचा से पूछा कि आपने ही इस घर को बनाया है और कहां से दिमाग लेकर आए? तो उन्होंने जवाब दिया है कि हां मैंन ही घर बनवाया है और मेरा दिमाग भी लगा है। मुझे कोई बताने वाला नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आग कहा कि जब मैं घर बनवा रहा था, तो लोग मुझसे थे कि तुम फालतू में घर बनवा रहे, बिना मतलब का पैसा खर्च कर रहे हैं। फिर मैंने कहा कि जब एक बार बन जाएगा तब देखना। घर के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। कैप्शन लिखा है, 52 इंच के जमीन में घर बना दिया। इस वीडियो को करीब पांच करोड़ लोग देख चुके हैं, जबकि लगभग पांच लाख लोगों ने लाइक किया है। घर का वीडियो बीते साल अक्तूबर का है, लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Viral Video: जूट रस्सी की मदद से घड़े को बना दिया देसी फ्रिज, राजस्थानी महिला के जुगाड़ का वीडियो हुआ वायरल

अभी तक लोगों ने इस घर को बाहर देखा था, लेकिन एक वीडियो में घर के अंदर का दृश्य भी दिखाया गया है। व्लॉगर ने बताया है कि घर 50 फीट लंबा और 4 फीट 4 इंच चौड़ा है। घर के अंदर जाने पर दीवारें इतनी पास हैं कि इंसान अपने हाथ को पूरी तरह नहीं फैला सकता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditya Series (@adityaseries01)




Viral Video: विदेशी जमीन पर भारतीय डांसर ने जीता दिल, भरतनाट्यम और हिप-हॉप का लगाया ऐसा तड़का, देखें वीडियो
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Råjkishør Mâñdål (@rajkishor_mandal_vlogs)




घर में क्या-क्या है? 

घर में मंदिर, सोने के लिए बेड, किचन और बाथरूम सबकुछ है। सबसे खास बात यह है कि घर में पहले फ्लोर पर जाने के लिए सीढ़िया भी बनाई गई हैं। हालांकि, सीढ़ियां संकरी हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग घर बनाने वाले के लिए तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed