सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Las vegas indian dancer harini neelakantan presents a fusion of bharatanatyam and hip hop video goes viral

Viral Video: विदेशी जमीन पर भारतीय डांसर ने जीता दिल, भरतनाट्यम और हिप-हॉप का लगाया ऐसा तड़का, देखें वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Sun, 12 Apr 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर अमेरिका के Las Vegas में हुए एक इंटरनेशनल डांस कॉम्पिटिशन से भारतीय डांसर हरिणी नीलकंतन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने भरतनाट्यम और हिप-हॉप का ऐसा फ्यूजन पेश किया कि पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई है। 

Las vegas indian dancer harini neelakantan presents a fusion of bharatanatyam and hip hop video goes viral
भारतीय डांसर का जबरदस्त फ्यूजन - फोटो : @redbulldance
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: भरतनाट्यम एक प्राचीन कला है, जो दो हजार वर्ष से भी अधिक पुरानी है। यह भारत का एक प्रमुख शास्त्रीय नृत्य है। हाल ही में इंटरनेट पर एक भारतीय डांसर के फ्यूजन डांस ने तहलका मचाया हुआ है। हरिणी नीलकंतन नाम की भारतीय डांसर ने एक इंटरनेशनल डांस कॉम्पिटिशन के दौरान कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींच कर उनका दिल जीत लिया है। 

Trending Videos

Viral Video: बच्चे के लंच बॉक्स ने जीत लिया दिल, टीचर ने कही ऐसी बात, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, हरिणी ने वेस्टर्न हिप-हॉप और भारत के सबसे पुराने शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम  को मिलाकर एक ऐसा फ्यूजन तैयार किया, जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं। डांस करते हुए उनका फुटवर्क और एक्सप्रेशंस इतने कमाल के हैं कि देखने वाला मंत्रमुग्ध हो जाए। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Red Bull Dance (@redbulldance)


हिप-हॉप और भरतनाट्यम के फ्यूजन डांस के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2 अप्रैल को शेयर किया गया था। जिसे अब तक  2.1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज और 14 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

बता दें कि हरिणी मूल रूप से चेन्नई की रहने वाली हैं और फिलहाल अमेरिका के शिकागो में एक प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वे कलामप्रिया सेंटर फॉर द इंडियन परफॉर्मिंग आर्ट्स में डांस की प्रोग्राम हेड भी हैं।

Viral Post: चालान कटने पर पकड़ा गया चोर, स्कूटी के साथ कैमरे में आया नजर, लोग बोले- ये तो माइंड ब्लोइंग है


Viral Video: शख्स ने कार को बनाया चलता फिरता फ्लैट, यूनिक तरीके से किया डिजाइन, वायरल हुआ वीडियो

फ्यूजन डांस के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा-  सिर्फ एक क्लासिकल डांसर ही दो अलग-अलग डांस फॉर्म्स को इतनी खूबसूरती से मिला सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्वीन इज डांसिंग। तो वहीं कई यूजर्स को यह फ्यूजन डांस रास नहीं आया वो हरिणी को कमेंट कर ट्रोल्स भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed