{"_id":"69da335f16be88a3c00271cc","slug":"viral-video-man-catches-his-little-kid-jumping-from-1st-floor-just-for-reel-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: इंटरनेट पर वायरल होने के लिए शख्स ने मासूम बच्चे को छत से कूदाया, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगी रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: इंटरनेट पर वायरल होने के लिए शख्स ने मासूम बच्चे को छत से कूदाया, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगी रूह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मासूम बच्चे को एक शख्स घर की पहली मंजिल से कूदा देता है। शख्स ने ऐसा सिर्फ वायरल होने के लिए किया है।
इंटरनेट पर वायरल होने के लिए शख्स ने मासूम बच्चे को छत से कूदाया, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगी रूह
- फोटो : Instagram
विज्ञापन
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी कर रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक के लोग रील बना रहे हैं। लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जो वायरल होने के लिए अपनी और अपने लोगो की भी जान खतरे में डाल रहे हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस देखने के बाद आप हैरत पड़ जाएंगे।
Trending Videos
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने सिर्फ एक रील के लिए मासूम बच्चे की जान को खतरे में डाल दिया है। इस वायरल वीडियो लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों ने इस तरह की रील को बैन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शख्स नन्हें बच्चे के साथ स्टंट कर रहा है। बच्चा शख्स की संतान है या नहीं, इसकीं पुष्टि नहीं हो पाई है। शख्स ने बच्चे को घर की पहली मंजिल कूदा दिया है। बच्चे को छलांग के लिए उसने पहले से ही कुछ तैयारियां कर रखी थीं। वह बच्चे के गिरने पर पकड़ने के लिए तैयार होता है। इसके अलान उसने एक लेयर गद्दा भी फर्श पर बिछाकर रखा हुआ है। लेकिन इस दौरान अनहोनी हो सकती थी, जिसका पहले अंदाजा नहीं होता है।
View this post on Instagram
Viral: दिल्ली के कनॉट प्लेस में 12 घंटे मूर्ति बनकर खड़ा रहता है ये शख्स, कहानी जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू
अच्छी बात यह है कि बच्चा पहली मंजिल से छलांग लगाता है, शख्स उसे सही पकड़ लेता है। शख्स अपने बच्चे की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। यह बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर मामला है। इसके लिए हम सभी को सतर्क रहना चाहिए। शख्स ने बच्चे को भले पकड़ लिया है, लेकिन इस उसे चोटें भी आ सकती थीं।
Viral Video: शख्स ने कार को बनाया चलता फिरता फ्लैट, यूनिक तरीके से किया डिजाइन, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग शख्स की आलोचना कर रहे हैं। लोगों ने शख्स के खिलाफ कानून कार्रवाई की मांग की है। यह वीडियो कब और कहां का है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया गया है। इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।