Viral Video: शख्स ने कार को बनाया चलता फिरता फ्लैट, यूनिक तरीके से किया डिजाइन, वायरल हुआ वीडियो
Viral Video: वीडियो में ग्रैंड आई10 कार नजर आ रही है, जिसे यूनिक तरीके से डिजाइन किया गया है। कार की छत को इतना ऊपर कर दिया गया है, जिसकी वजह से ये कार सिर्फ कार नहीं बल्कि एक चलता फिरता फ्लैट लग रही है।
विस्तार
Hyundai Grand i10 Modified Like Flat Viral Video: भारत की सड़कों पर आपने कई तरह की कारें देखी होगी। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ग्रैंड आई10 कार नजर आ रही है, जिसे बेहद ही यूनिक तरीके से डिजाइन किया गया है। कार की छत को इतना ऊपर कर दिया गया है, जिसकी वजह से ये कार सिर्फ कार नहीं बल्कि एक चलता फिरता फ्लैट लग रही है।
Viral Post: चालान कटने पर पकड़ा गया चोर, स्कूटी के साथ कैमरे में आया नजर, लोग बोले- ये तो माइंड ब्लोइंग है
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सड़क पर एक यूनिक तरीके से डिजाइन की गई मॉडिफाई कार दौड़ती नजर आ रही है, जो ग्रैंड आई10 पर बेस्ड है। कार की छत को ज्यादा हेडरूम के लिए ऊपर किया गया है, जिसकी वजह से इस कॉम्पैक्ट कार में बहुत ज्यादा स्पेस बन गया है। हालांकि, इसका डिजाइन काफी हद तक किसी गोल्फ कार्ट जैसा लग रहा है। कार के कैबिन में ज्यादा स्पेस, कंफर्ट, और सीट लेआउट पर फोकस किया गया है। जिसकी वजह से ये कार स्टॉक वर्जन के मुकाबले बहुत अलग दिख रही है, मगर इसका डिजाइन अजीब नहीं लग रहा है।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि, गुजरात के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक मॉडिफाइड हुंडई ग्रैंड आई10 कार, जिसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। कस्टम एक्सटीरियर एलिमेंट्स और डिजाइन में परिवर्तन के साथ जहां कुछ लोगों ने इस निर्माण के पीछे की रचनात्मकता और प्रयास की सराहना की है, वहीं कई उपयोगकर्ताओं ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि क्या इस तरह के संशोधनों वाले वाहनों को सार्वजनिक सड़कों पर चलाने की कानूनी अनुमति है।
Viral Video: साबुन की टिकिया को खाना समझकर खाने लगा लंगूर, फिर महिला ने किया कुछ ऐसा, वीडियो ने जीता दिल
सड़क पर दौड़ती मॉडिफाइड हुंडई ग्रैंड आई10 कार का ये वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। कार पर गुजरात का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा हुआ है। पहली नजर में आप शायद इस कार को देखें तो पहचान भी नहीं पाएंगे। फ्रंट से तो कार का डिजाइन काफी हद तक समझ आ जाता है, लेकिन रियर से इसे पहचाना मुश्किल है। रियर में दो तरफ खुलने वाला दरवाजा लगाया गया है, वहीं साइड में कोई दरवाजा नहीं है बल्कि एक बड़ा ग्लास एरिया दिया गया है।
मॉडिफाइड हुंडई ग्रैंड आई10 कार के इस वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- क्या यह आरटीओ द्वारा अनुमोदित है? दूसरे यूजर ने लिखा- छत की इतनी जगह है कि लोग खड़े होकर भी सवारी का आनंद ले सकते हैं।