सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Story Connaught Place Living Statue Artist Rajneesh Kalakar Struggle Story Viral Video

Viral: दिल्ली के कनॉट प्लेस में 12 घंटे मूर्ति बनकर खड़ा रहता है ये शख्स, कहानी जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Story: दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक शख्स 12 घंटे मूर्ति की तरह खड़ा रहता है। इस शख्स का नाम रजनीश है। शख्स की दर्द भरी कहानी जानकर आप भावुक हो जाएंगे। 

Viral Story Connaught Place Living Statue Artist Rajneesh Kalakar Struggle Story Viral Video
कनॉट प्लेस में 12 घंटे मूर्ति बनकर खड़ा रहता है ये शख्स, कहानी जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Story: दिल्ली में स्थित को कनॉट प्लेस को देश का राजधानी का दिल कहा जाता है। यहां की सड़कों पर आपको कई रंग देखने को मिल जाएंगे। यहां कोई गाना गाते हुए, तो कोई पेंटिग करते हुए नजर आ जाएगा। इनके अलावा यहां पर एक शख्स पुतले की तरह खड़ा रहता है, जो सिर से लेकर पैर तक गोल्डन रंग में रंगा होता है। यह शख्स सड़क के किनारे घंटों तक खड़ा रहता है। शख्स के साथ लोग सेल्फी लेते हैं और कुछ पैसे देकर चले जाते हैं। इस शख्स की कहानी दर्द से भरी हुई, जिसे सुनकर आप भावुक हो जाएंगे। 

Trending Videos


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक महिला ने हाल ही में वीडियो शेयर किया है। इसके बाद अब यह कलाकार रातों-रात सोशल मीडिया पर हीरो बन गया है। इस वीडियो को करड़ों लोग देख चुके हैं, करीब दो लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में स्टैच्यू आर्टिस्ट की जिंदगी की दर्द भरी कहानी बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो के मुताबिक, कलाकार का नाम रजनीश है, जिनकी उम्र 28 साल है। वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और दिल्ली में रहते हैं। उनका जीवन पहले ऐसा नहीं था। वो पहले एक ठेकेदार के तौर काम करते थे, लेकिन उन्होंने 20 लाख रुपये तक घाटा हुआ, जिसके बाद उनकी जिंदगी पलट गई। 

View this post on Instagram

A post shared by Aradhana Chatterjee (@storiesbyaradhana)




Optical Illusion: 709 की भीड़ में छिपा है 907, 12 सेकेंड में खोजने वाला कहलाएगा जीनियस

इसके अलावा रजनीश का सोशल मीडिया पर एक पेज था, जिसे पर लाखों फॉलोअर्स थे। लेकिन  उनके ही एक दोस्त ने उनके साथ धोखा कर दिया और अकाउंट को डिलीट कर दिया। इसके बाद वह परिवार को चलाने के लिएस्टैच्यू आर्टिस्ट बनने का निर्णय लिया। रजनीश 2019 से यह काम कर रहे हैं। वो अपने घर के कमाने वाले अकेले शख्स हैं।

Viral Video: शख्स ने कार को बनाया चलता फिरता फ्लैट, यूनिक तरीके से किया डिजाइन, वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली की झुलसाने वाली गर्मी और हाड़ कंपाने वाली ठंडी में 12 घंटे त मूर्ति की तरह खड़े रहते हैं। ऐसा करने की वजह से उनके पैरों में बहुत दर्द होता है। इसके अलावा शरीर पर गोल्डन पेंट लगाने से केमिकल्स की वजह से उन्हें त्वचा संबंधी गंभीर समस्याएं भी होती हैं। इतना सबकुछ करने के बाद किसी-किसी दिन वो सिर्फ 200 रुपये कमा पाते हैं। सड़क पर अपनी कला दिखाने वाले भिखारी नहीं होते हैं, बल्कि मेहनतकश कलाकार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed