Viral Video: गर्मी में मालकिन ने दिया ऐसा तोहफा, गले लगकर रोने लगी कामवाली, वीडियो देखकर लोग हुए इमोशनल
Viral Story And Video: सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक परिवार ने अपनी कामवाली को ऐसा तोहफा दिया, जिसे देखकर वो भावुक हो गई।
विस्तार
Viral Story: सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों को सीख देने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं, जो दूसरी खुशी में भी प्रसन्न होते हैं। इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक परिवार ने घर में मदद करने वाली सहायक को गर्मी के मौसम में एक शानदार तोहफा दिया है। यह देखने के बाद लोग परिवार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
वीडियो शुरू होते ही नजर आता है कि किचन में घर की सहायक (कामवाली) सफाई का काम कर रही है। इसी दौरान घर की मालकिन उन्हें आवाज देती हैं और कहती हैं दीदी आपके लिए मेरे पास कुछ है। फिर सहायक महिला काफी खुश होती है और दूसरे कमरे में जाती है। वहां पर देखती है कि एक बड़े से पैकेट में तोहफा रखा हुआ था।
महिला की आंखों में दिखी खुशी
महिला को जानकारी मिलती है कि बड़े पैकेट में उनके लिए एयर कूलर रखा है, तो वो बेहद खुश होती हैं और खुशी से खिलखिलाने लगती हैं। तोहफा देखकर वो अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाती हैं और मालकिन को गले लगा लेती हैं। यह पल इतना सच्चा है कि देखने को कोई भावुक हो सकता है। महिला की आंखों में मालकिन के लिए आभार और चेहरे पर नजर आ रहा सुकून किसी भी लग्जरी तोहफे से ज्यादा था।
Viral Video: नकल रोकने के लिए ट्यूशन टीचर ने अपनाया अनोखा तरीका, सड़क किनारे बैठाकर करा दी परीक्षा
वीडियो देता है सीख
वीडियो के ऊपर कैप्शन लिखा है, जो दिल को छू लेगा। वीडियो पर लिखा है, हम अपनी हाउस हेल्प का ख्याल रखते हैं, जो हमारा और हमारे कुत्तों का अपने बच्चों की तरह ख्याल रखती है। इस वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 28 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
Viral Video: बेजुबानों ने लोगों को सिखा दी इंसानियत, गाय के लिए रोटी लेकर पहुंचा कुत्ता, दिल छू लेगा ये वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और परिवार की तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, इंसानियत वाले इंसान सबसे अच्छे होते हैं। कुछ लोगों ने इसे बहुत प्यारा तोहफा बताया है।