फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और हिमालय का संबंध? लाखों साल पहले हुआ निर्माण, जानिए दोनों की कहानी

Mon, 13 Apr 2026 03:28 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 03:28 PM IST
सार

Strait of Hormuz: अमेरिका, इस्राइल और ईरान तनाव के बीच इन दिनों स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सबसे ज्यादा चर्चा में है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लाखों साल पहले गायब हो चुके हैं एक विशाल सागर से बना है। 

विज्ञापन
what is the strait of hormuz himalayas link know the history
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और हिमालय का संबंध? - फोटो : AI

Strait of Hormuz: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा युद्ध के बाद 15 दिनों का अस्थायी सीजफायर लागू हुआ है। इसके बाद युद्ध को समाप्ता करने के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत हुई, लेकिन यह विफल रही। इस युद्ध के बीच सबसे ज्यादा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की चर्चा हो रही है, जिससे दुनिया के 20 फीसदी तेल की सप्लाई होती है। तनाव की वजह से दुनियाभर में तेल की सप्लाई पर प्रभाव पड़ा है। इससे कई देशों में तेल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। आज हम आपके अपनी खबर में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़ी कुछ रोचक बाते बताएंगे। 



स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लाखों साल पहले लापता हो गए एक विशालकाय सागर की आखिरी पहचान है। सबसे खास बात यह है कि उस सागर से ही हिमालय पर्वत का निर्माण हुआ है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और हिमालय की दूरी हजारों किमी है, लेकिन इसके बाद भी एक पुराने सागर से दोनों को निर्माण हुआ है। मकरीब 25 करोड़ साल पहले धरती पर वर्तमान समय की तरह महाद्वीप नहीं थे। 
 

what is the strait of hormuz himalayas link know the history
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और हिमालय का संबंध? - फोटो : आईएनएस

एक भूमि लौरेशिया में, तो गोंडवाना नाम की भूमि दक्षिण में थी। इनके बीच टीथिस नाम का सागर था। यह एक विशाल समुद्र था और पूरी पृथ्वी को दो हिस्सों में बांटता था। फिर धीरे-धीरे पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेट्स डगमगाने लगीं। उत्तर की तरफ अरेबियन प्लेट खिसककर यूरेशियन प्लेट से टकरा गई, जिससे टीथिस सागर दबने लगा। समुद्र का बड़ा भाग धीरे-धीरे बंद हो गया। जिस स्थान पर पानी दबा वहां की जमीन ऊपर उठी और पर्वत बन गए। 
 

what is the strait of hormuz himalayas link know the history
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और हिमालय का संबंध? - फोटो : ADOBE STOCK

कैसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का हुआ निर्माण? 

जब अरेबियन प्लेट उत्तर की तरफ खिसक गया, तो टीथिस सागर के पश्चिमी का भाग सिकुड़ गया। इसकी वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का निर्माण हुआ। यह पतला समुद्री रास्ता फारस की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ने का काम करता है। इस टक्कर के कारण ईरान में जाग्रोस पर्वत भी बने। टीथिस सागर का आखिरी भाग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज है। लाखों साल की टेक्टोनिक गतिविधि हुई, जिसके कारण पूरा समुद्र इस छोटी जगह में सिमट गया। 

Viral Video: विदेशी समझकर लड़की ने की ठगने की कोशिश, फिर जो हुआ उसे देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
what is the strait of hormuz himalayas link know the history
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और हिमालय का संबंध? - फोटो : Adobe stock

कैसे हुआ हिमालय का जन्म? 

टीथिस सागर से हिमालय का भी बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 4 से 5 करोड़ साल पहले भारतीय प्लेट की यूरेशियन प्लेट से टक्कर हुई।  महाद्वीप होने की वजह से प्लेटें एक-दूसरे के नीचे धंसने की जगह आपस में सिकुड़ गईं। इस टक्कर के कारण टीथिस सागर का समुद्री तल बीच में ही फंस गया।

Viral Video: गर्मी में मालकिन ने दिया ऐसा तोहफा, गले लगाकर रोने लगी कामवाली, वीडियो देखकर लोग हुए इमोशनल

विज्ञापन
what is the strait of hormuz himalayas link know the history
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और हिमालय का संबंध? - फोटो : Adobe stock

समुद्र की मिट्टी, चूना पत्थर और समुद्री जीवों के अवशेष ऊपर उठते चले गए। परत दर परत दबने और मोड़ने के कारण हिमालय पर्वत का निर्माण हुआ। वर्तमान में भी एवरेस्ट की चोटी पर समुद्री जीवों के फॉसिल मिलते रहते हैं। इससे पता चलता है कि एवरेस्ट की चोटी कभी समुद्र के तल पर थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed