{"_id":"69dcd146b9d784bc4408b025","slug":"weird-news-family-creates-ai-clone-dead-son-comfort-mother-virtual-video-call-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weird News: मरने के बाद भी हर दिन वीडियो कॉल पर मां से बात करता है बेटा! सच्चाई जानकर भावुक हो जाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Weird News: मरने के बाद भी हर दिन वीडियो कॉल पर मां से बात करता है बेटा! सच्चाई जानकर भावुक हो जाएंगे आप
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Weird News: चीन में एक मर चुका बेटा अपनी 80 साल की मां से हर दिन वीडियो काॅल पर बात करता है। अब यह कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसकी पूरी सच्चाई जानकर आप भावुक हो जाएंगे।
मरने के बाद भी हर दिन वीडियो कॉल पर मां से बात करता है बेटा!
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
AI Clone of Dead Son: मां और बेटे का रिश्ता दुनिया का सबसे पवित्र और गहरा रिश्ता होता है। अपने बेटे को जन्म देने से लेकर मां उसे हर सुख-दुख में साथ रहती है। मां और बेटे का प्यार बिना किसी स्वार्थ के होता है। वो बेटे की खुशियों के लिए कुछ भी कर सकती है। मां और बेटे का रिश्ता विश्वास, प्रेम और अपनापन से भरा होता है। अब इन दिनों एक ऐसी कहानी चीन से सामने आई है, जिसने लोगों को रूला दिया है।
Trending Videos
दरअसल, चीन में अपने बेटे की मौत के बाद एक परिवार ने उसकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कॉपी बनवाई, जिससे उसकी बुजुर्ग मां इस दुख को झेल सकें। यह पूरी कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल महिला के एकमात्र बेटे की सड़क हादसे में जान चली गई थी। उसकी मां की उम्र 80 साल से अधिक है। सबसे बड़ी बात यह है कि वो दिल की बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार को इस बात डर था कि अगर उन्हें इस सच्चाई के बारे में बताया गया, तो वो इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगी। इसलिए उन्होंने एक तकनीक टीम से मदद मांगी।
Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और हिमालय का संबंध? लाखों साल पहले हुआ निर्माण, जानिए दोनों की कहानी
AI से कैसे बना बेटा?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विशेषज्ञ ने तस्वीरों, वीडियो और आवाज के रिकॉर्ड्स को लिया और एक डिजिटल क्लोन बनाया। यह क्लोन पूरी तरह असली बेटे की तहह नजर आता है और बिल्कुल उसी अंदाज में बात करता है। सबसे खास बात यह है कि उसकी बोलने की आदतें और हाव-भाव भी कॉपी किए हैं, ताकि मां को शक न हो पाए।
Viral Video: विदेशी समझकर लड़की ने की ठगने की कोशिश, फिर जो हुआ उसे देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग
हर दिन मांग को वीडियो कॉल करता है AI बेटा
यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तैयार किया गया डिजिटल बेटा प्रतिदिन अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात तरता है। मां उसको सलाह देती है कि अच्छा खाना खाए और अपना ध्यान रखे। एआई बेटा अपनी मां से कहता है कि वो दूसरे शहर में काम कर रहा है और जल्द घर वापस आएगा। मां को यह नहीं पता है कि उसके असली बेटे की मौत हो गई है।
Viral Video: गर्मी में मालकिन ने दिया ऐसा तोहफा, गले लगकर रोने लगी कामवाली, वीडियो देखकर लोग हुए इमोशनल
सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल रही है। कई लोगों का कहना है कि मां से सच्चाई नहीं छिपानी चाहिए, जो लंबे समय बाद और दर्द देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एआई विशेषज्ञ झांग जेवेई का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ जीवित लोगों को सुकून देना है।