सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Teenager Murdered in Love Jihad case Accused Boyfriend Arrested Allegations of Pressure to Convert Religion

लव जिहाद में किशोरी की हत्या?: दूसरे समुदाय का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, धर्म बदलने के दबाव और जान लेने के आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में प्रेम प्रसंग में किशोरी की हत्या के मामले में आरोपी मो. उजाला गिरफ्तार हुआ है। पिता ने धर्म परिवर्तन के दबाव और हत्या का आरोप लगाया, जबकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Teenager Murdered in Love Jihad case Accused Boyfriend Arrested Allegations of Pressure to Convert Religion
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां घर से भागी एक किशोरी की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Trending Videos

 
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
बताया जाता है कि नाबालिग लड़की को दूसरे समुदाय के लड़के ने प्रेम प्रसंग में बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसकी बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जब उनकी बेटी ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया, तो आरोपी के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लिखित आवेदन में लगाए गए आरोप
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हिरणी पंचायत निवासी मृतका के पिता ने अपने लिखित आवेदन में कहा है कि मो. साबिर का बेटा मो. उजाला 13 जनवरी 2026 को उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर और झांसा देकर भगा ले गया था। काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि उनकी बेटी आरोपी के साथ है, जिसके बाद उन्होंने थाने में आवेदन देकर बेटी की तलाश की गुहार लगाई थी।


 
लड़की की वापसी और विवाद के आरोप
फरवरी महीने में आरोपी मो. उजाला लड़की को लेकर अपने घर आया था। इस दौरान परिवार को बार-बार लड़की को सुरक्षित वापस करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डाला जा रहा था और इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी गई।

पढ़ें- सिलिंडर धमाके में उजड़ा पूरा परिवार: पति-पत्नी और मासूम बेटे की आग में जलकर मौत; कई घायल, एक की हालत नाजुक
 
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीच भेज दिया। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मुख्य आरोपी मो. उजाला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
 
प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था
बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी मौके पर पहुंचकर जांच की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed