फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocket Crash on Moon: चांद से टकराया रहस्यमयी रॉकेट, बन गए दो गड्ढे, नासा के वैज्ञानिक भी हैरान

Wed, 29 Jun 2022 06:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 29 Jun 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Nasa Discovered Mysterious Rocket Crashes on Moon Made Double Crater All Details News in Hindi
चांद से टकराया रहस्यमयी रॉकेट - फोटो : istock

Rocket Crash on Moon: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिक चांद के रहस्यों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। अब इस बीच चांद से आई एक तस्वीर ने वैज्ञानिक को हैरान कर दिया है। इसके साथ ही कुछ सवाल भी खड़े किए हैं। चांद से एक राॅकेट टकराया था जिससे उसके सतह पर एक डबल क्रेटर यानी दो गड्ढे बन गए हैं। यह घटना इसी साल चार मार्च को घटी है। 



अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ऑर्बिटर ने चांद की सतह की तस्वीरें ली हैं। इन तस्वीरों में ही असामान्य दो गड्ढे नजर आए हैं जो अगल-बगल बने हए हैं। चांद की सतह पर बने ये गड्ढे वैज्ञानिकों के लिए रहस्य हैं। सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है कि किसी चीज से एक जगह दो गड्ढे नहीं बन सकते हैं। अब इन गड्ढों ने नासा के वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। आइए जानते हैं इन गड्ढों के बारे में...

Nasa Discovered Mysterious Rocket Crashes on Moon Made Double Crater All Details News in Hindi
चांद से टकराया रहस्यमयी रॉकेट - फोटो : istock


NASA के Lunar Reconnaissance Orbiter ने चांद की सतह की तस्वीरें खींची हैं, जिसमें असामान्य क्रेटर दिखे हैं। ये क्रेटर अगल-बगल ही बने हैं, जो वैज्ञानिकों के लिए रहस्य हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी चीज के एक जगह गिरने से दो गड्ढे नहीं बन सकते। 

Nasa Discovered Mysterious Rocket Crashes on Moon Made Double Crater All Details News in Hindi
चांद से टकराया रहस्यमयी रॉकेट - फोटो : Twitter @UUx4whxHO5injW3

नासा के मुताबिक, रॉकेट की टक्कर के बाद इन दोनों गड्ढों का निर्माण हुआ है। पूर्व में स्थित गड्ढे का व्यास 18 मीटर है जबकि पश्चिम में बने गड्ढे का व्यास 16 मीटर है। इस्तेमाल किए जा चुके रॉकेट में मोटर के आखिरी सबसे अधिक द्रव्यमान होते हैं, जबकि दूसरे रॉकेट खोखले होते हैं। दोनों गड्ढों से पता चलता है कि चंद्रमा पर जब वस्तु टकराई तो उसके दोनों सिरों पर बड़ा द्रव्यमान मौजूद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nasa Discovered Mysterious Rocket Crashes on Moon Made Double Crater All Details News in Hindi
चांद से टकराया रहस्यमयी रॉकेट - फोटो : istock


चांद पर कहां से पहुंचे रॉकेट 

अभी तक चांद की सतह पर किसी रॉकेट के टकराने से गड्ढे नहीं बन पाए हैं। जब चांद से अपोलो 13, 14, 15 और 17 के रॉकेट सैटर्न के हिस्से टकराए थे तो 35-40 मीटर व्यास के गड्ढे का निर्माण हुआ था। यह  रॉकेट चांद पर कहां से आया इसकी किसी के पास कोई सही जानकारी नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कोई भी एजेंसी मलबे को ट्रैक नहीं करती है। 

विज्ञापन
Nasa Discovered Mysterious Rocket Crashes on Moon Made Double Crater All Details News in Hindi
चांद से टकराया रहस्यमयी रॉकेट - फोटो : Glass Balls On Moon


वैज्ञानिकों ने बताया कि ये अंतरिक्ष कबाड़ का एक टुकड़ा है जो सालों से चांद का चक्कर काट रहा था। डिपेंडेट रिसर्चर बिल ग्रे ने रॉकेट बूस्टर को चांद का चक्कर लगाते हुए सबसे पहले देखा था। उन्होंने बताया कि यह चीन के लूनर मिशन से संबंधित है, लेकिन चीन ने इससे इंकार कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed