सब्सक्राइब करें

Pacific Ocean- गहरे समुद्र में मिली 39 अजीबोगरीब प्रजातियां, जिनसे वैज्ञानिक अभी तक थे अनजान

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 05 Aug 2022 06:22 PM IST
विज्ञापन
New Strange 39 Species Found In Pacific Ocean Know Details News In Hindi
प्रशांत महासागर में मिली 39 प्रजातियां - फोटो : istock
Sea Species Found In Pacific Ocean: विज्ञान की दुनिया में आए दिन नए-नए खुलासे होते रहते हैं। हमारी धरती पर अब भी ऐसी कई चीजें हैं, जो हमारे साथ मौजूद तो हैं पर हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसी कड़ी में प्रशांत महासागर की गहराई में 30 से ज्यादा नई और अजीबोगरीब प्रजातियां पाई गई हैं। दरअसल, ये समुद्री जीव समुद्र के तल पर पाई जाती हैं। इनका रंग-रूप व आकार भी बेहद विचित्र है, जिनके बारे में जूकीज (ZooKeys) जर्नल में काफी विस्तार से बताया गया है। इन नई प्रजातियों का पता एक समुद्री खोज के दौरान चला है। ये खोज क्लेरियन-क्लिपरटन जोन (Clarion-Clipperton Zone) के तल पर की गई है। बता दें, ये इलाका मध्य प्रशांत में हवाई और मैक्सिको के बीच 45 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है। दरअसल, इस खोज के दौरान 48 अलग-अलग तरह की प्रजातियां सामने आई हैं। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि इनमें से 39 प्रजातियों के बारे में विज्ञान भी नहीं जानता था।

 
Trending Videos
New Strange 39 Species Found In Pacific Ocean Know Details News In Hindi
प्रशांत महासागर में मिली 39 प्रजातियां - फोटो : istock
इससे पहले, क्लेरियन-क्लिपरटन जोन के जानवरों का अध्ययन तस्वीरों और वीडियो फुटेज के माध्यम से ही किया गया था। लेकिन खोजी दल, रोबोटिक पंजे से लैस रिमोट-ऑपरेट वाहन की मदद से जानवरों को सतह से उठाने में थे, जिसके बाद उनका बारीकी से अध्ययन और विश्लेषण किया जा सकता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Strange 39 Species Found In Pacific Ocean Know Details News In Hindi
प्रशांत महासागर में मिली 39 प्रजातियां - फोटो : Youtube/OceanX
नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के डॉ ग्वाडालूपे ब्रिबिस्का-कॉन्ट्रेरास (शोध के मुख्य लेखक) का कहना है कि ये शोध केवल यहां मिलने वाली नई प्रजातियों के कारण ही नहीं है, बल्कि इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन नमूनों का अध्ययन इससे पहले केवल तस्वीरों के माध्यम से किया जाता था।
 
New Strange 39 Species Found In Pacific Ocean Know Details News In Hindi
प्रशांत महासागर में मिली 39 प्रजातियां - फोटो : Pixabay
उन्होंने बताया कि नमूनों और उनके पास मौजूद डीएनए डेटा के बिना, जानवरों की ठीक से पहचान नहीं की जा सकती। साथ ही इनकी अलग-अलग प्रजातियों के बारे में भी समझा नहीं जा सकता है। इनमें से ज्यादातर नमूने 15,748 फीट से ज्यादा की गहराई से इकट्ठा किए गए थे।
 
विज्ञापन
New Strange 39 Species Found In Pacific Ocean Know Details News In Hindi
प्रशांत महासागर में मिली 39 प्रजातियां - फोटो : istock
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस खोज में स्टारफिश की एक नई प्रजाति भी पाई गई है। ये समुद्रतल पर थक कर लेटी हुई थी। साथ ही सी कुकुंबर की नई प्रजातियां, कई कीड़े, जेलिफिश, कोरल और कई अकशेरुकी जीव पाए गए थे। खास बात ये है कि इन प्रजातियों के बारे में हमारे पास पहले जानकारी नहीं थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed