Optical Illusion: अगर हिम्मत है तो इस तस्वीर में सांप को खोजकर दिखाएं, 99 फीसदी लोग खोजने में हो चुके हैं फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना हो, तो उसके लिए यह ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। तस्वीर देखने में बेहद सामान्य है, लेकिन इसमें जहरीले सांप को खोजना बेहद कठिन काम है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालने की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि तभी आप सांप को खोज सकते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर ( Optical Illusion Photo) में जंगल नजर आ रहा है जिसमें चारों तरफ पेड़ नजर आ रहे हैं। इन्हीं पेड़ों के बीच सांप छिपकर बैठा है। अब आपको इस तस्वीर में सांप (Snake) को खोजना है और अपने आपको जीनियस साबित करना है। अगर आप 20 सेकेंड के अंदर सांप को खोज लेते हैं तो आपको सबसे बड़ा जीनियस माना जाएगा।
इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में सांप किनारे की तरफ है। अब आप ध्यान से देखिए कि क्या आपको सांप नजर आया। अगर आप सबकुछ बताने के बाद भी सांप को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक बार फिर ध्यान से तस्वीर को देखिए आपको एक किनारे सांप दिख जाएगा। अभी भी नहीं देख पाए हैं तो कोई बात नहीं है
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज लोगों के दिमाग और आंखों की अच्छी खासी कसरत कराते हैं। अगर आपने तस्वीर में सांप को अभी तक नहीं देखा है, तो हमने आपके लिए तस्वीर भी शेयर की है जिसमें आप अपने सवाल का जवाब तलाश सकते हैं। हमने सांप को लाल घेरे में दिखाया है जिसमें आसानी से आपको दिख जाएगा।