Optical Illusion, IQ Test: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें (Optical Illusion Viral Photo) देखने को मिलती हैं। इस तरह की तस्वीरों को देखने के बाद अच्छे-अच्छे लोगों का दिमाग घूम जाता है। अपने आप को तेज दिमाग वाला व्यक्ति समझने वाले लोग भी इन तस्वीरों को देखने के बाद भ्रमित हो जाते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब ही होता है आंखों का धोखा। ऐसी चीज या तस्वीर जिसे देखने के बाद आपकी आंखें धोखा खा जाएं।
Optical Illusion: क्या आप इस तस्वीर में छिपे घोड़े को ढूंढ सकते हैं? 99 फीसदी लोग खोजने में हो चुके हैं फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर ने लोगों को सोच में डाल दिया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर घोड़ा कहां पर छिपा हुआ है। दरअसल घोड़ा ऐसी जगह पर छिपकर खड़ा है जिसे खोजना बेहद मुश्किल है। अगर आप इस घोड़े को 10 सेकेंड के अंदर खोज लेते हैं, तो मान लिया जाएगा कि आप जीनियस हैं और किसी भी पहेली को आसानी से सुलझा सकते हैं।
आपको वायरल तस्वीर में घर दिखाई दे रहे हैं। इस घर के सामने से एक सड़क जा रही है और घर के बगल में पेड़ पौधे दिखाई दे रहे हैं। घर में खिड़कियां बनाई गई हैं। अब इस तस्वीर में किसी को कहीं कोई घोड़ा नहीं दिख रहा है। लेकिन इस तस्वीर में एक घोड़ा है जिसको आपको खोजना है।
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल करना बेहद मुश्किल होता है। बहुत मेहनत करने के बाद भी ज्यादातर लोगों को कामयाबी नहीं मिल पाती है। इन तस्वीरों में चीजों को ऐसे छिपाया जाता है कि आंखों के सामने होने के बावजूद नजर नहीं आती हैं। हालांकि ऑप्टिकल इल्यूजन से दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है। इन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को सुलझाने में लोगों को आनंद आता है।
Ajab-Gajab: दुनिया के इन देशों में कभी नहीं डूबता है सूरज, रात में दिखता है कुछ ऐसा नजारा
अगर आप अभी भी घोड़े को नहीं देख पाए हैं, तो आप ध्यान से घर की खिड़कियों को देखिए आपको घोड़ा एक खिड़की के अंदर झांकता हुआ नजर आएगा। अगर आप अभी भी घोड़े को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से छिपा घोड़ा देख सकते हैं।