सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: दुनिया के इन देशों में कभी नहीं डूबता है सूरज, रात में दिखता है कुछ ऐसा नजारा

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
sun does not set even at night these places of the world these are very strange country
Places Where Sun Never Set on Earth - फोटो : iStock

Places Where Sun Never Set on Earth: दुनिया में  एक पूरा दिन 24 घंटे का होता है जिसमें 12 घंटे का दिन और इतने ही घंटे की रात होती है। प्रकृति का नियम है कि दिन के बाद रात होती है और रात के बाद दिन होता है। हम में से ज्यादातर लोगों को लगता है कि पूरी दुनिया में यही नियम है। लेकिन धरती पर कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर सूर्य अस्त नहीं होता है और रात नहीं होती है। दुनिया की इन जगहों पर सूर्य 70 दिन से अधिक नहीं डूबता है। यह जानकर आपको हैरानी हो रही होगी। 



12 घंटे बीतने के बाद इन जगहों पर दिन की तरह नजारा दिखता है अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? यह भी सवाल मन में उठ रहा होगा कि वहां पर सूर्य क्यों नहीं डूबता है? आज हम आपको अपनी इस खबर में धरती पर स्थित उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां सूर्य नहीं अस्त होता है और रात नहीं होती है। 

Trending Videos
sun does not set even at night these places of the world these are very strange country
Places Where Sun Never Set on Earth - फोटो : iStock

नार्वे

नार्वे आर्कटिक सर्कल में स्थित है जिसे लैंड ऑफ मिडनाइट सन भी कहा जाता है। इस देश में मई महीने से लेकर जुलाई महीने के अंत तक सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर लगातार 76 दिनों तक रात नहीं होती है और दिन रहता है। इस देश में स्वालबार्ड में भी सूर्य 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक नहीं डूबता है। अगर आप गर्मियों में घूमने की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां पर जा सकते हैं। कभी रात न होने वाली जगह का आनंद ले सकते हैं और अपने कैमरे में खूबसूरत नजारे को कैद कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sun does not set even at night these places of the world these are very strange country
Places Where Sun Never Set on Earth - फोटो : iStock
कनाडा

कनाडा के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में नुनावुत शहर स्थित है। आर्कटिक सर्कल से लगभग दो डिग्री ऊपर स्थित यह शहर बेहद खूबसूरत है। इस शहर में लगातार दो महीने सूर्य अस्त नहीं होता है। सर्दी के मौसम में यहां पर 30 दिन तक सिर्फ रात रहती है और सूर्य नहीं निकलता है। 

 
sun does not set even at night these places of the world these are very strange country
Places Where Sun Never Set on Earth - फोटो : iStock

आइसलैंड

यूरोप के सबसे बड़े द्वीपों में शामिल आइसलैंड में जून में कभी सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर 24 घंटे दिन रहता है। ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है। 

Ajab Gajab: इस शख्स की हैं 12 पत्नियां, 102 बच्चे और 568 नाती-पोते, अब 67 साल की उम्र में लिया ये बड़ा फैसला

विज्ञापन
sun does not set even at night these places of the world these are very strange country
Places Where Sun Never Set on Earth - फोटो : iStock
अलास्का

अलास्का के शहर बैरो में मई के अंत से जुलाई के आखिरी तक सूर्य अस्त नहीं होता है। इसके बाद सर्दियों में यानी नवंबर की शुरुआत में यहां एक महीने तक रात रहती है। इस समय को पोलर नाइट्स कहा जाता है। आप यहां पर गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में जा सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed