Optical Illusion Test: इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें खूब देखने को मिलती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन को लेकर दिए टास्क को लोग हल करना पसंद करते हैं। इन वायरल तस्वीर में कुछ छिपा होता है जिसे खोजना होता है। इसके लिए कुछ सकेंडे मिलते हैं जिनमें तस्वीर में छिपी चीज को खोजना होता है। इस तरह के टास्क को लोग खूब पसंद करते हैं। इससे दिमाग की भी कसरत हो जाती है जिससे बुद्धि तेज होती है।
Optical Illusion Test: इस तस्वीर में छिपी बिल्ली खोज लिया तो बना लेंगे रिकाॅर्ड, 99 फीसदी लोग खोजने में हो गए फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट पर वायरल तस्वीर में एक कमरा दिख रहा है जिसमें बुक शेल्फ में कई किताबें रखी हुई हैं। इसके अलावा इसमें कई स्टेशनरी से संबंधित सामान भी रखे गए हैं। इसमें एक कंप्यूटर स्क्रीन भी नजर आ रही है। लोगों से सवाल पूछा गया है कि इस तस्वीर में छिपी बिल्ली को खोजें।
ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion ) की तस्वीरें देखने में सामान्य लगती हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को कन्फयूज कर देती हैं। इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। इस वायरल तस्वीर में शातिर बिल्ली छिपी है जिसे खोजना है। हालांकि यह तस्वीर पुरानी है, लेकिन सोशल मीडिया इस तरह की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।
अगर आप इस तरह के चैलेंज को हल करते हैं, तो आपको अधिक मुश्किल नहीं होगी। इस तस्वीर में आप बिल्ली को आसानी से खोज सकते हैं। आप इस तरह के टास्क को सॉल्व नहीं करते हैं तो आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा। आपको बिल्ली को खोजने में थोड़ा और समय लगेगा, लेकिन आप भी जरूर कोशिश करें।
अगर आप ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में अभी तक बिल्ली को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमनें इसमें जो तस्वीर शेयर की है उसमें आपने जरूर बिल्ली को देख लिया होगा। आपको चैलेंज को सॉल्व करने में जरूर अच्छा लगा होगा। इस तरह के मिले चैलेंच जरूर हल करना चाहिए, क्योंकि इससे दिमाग तेज होता है। जब हमारे दिमाग की कसरत होती है तो दिमाग और तेज होता है।