Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Photo) आए दिन वायरल होती रहती हैं। लोगों को कन्फ्यूज करने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में कोई न कोई चीज जरूर छिपी होती है जिन्हें खोजने होता है। इन चीजों को खोजने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इन चीजों को ऐसे छिपाया जाता है कि खोजने बेहद मुश्किल होता है।
Optical Illusion: इस तस्वीर से होगा आपका आईक्यू लेवल टेस्ट, 20 सेकेंड में बताएं तीन पैर वाले कितने घोड़े हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार वायरल हो रही यह तस्वीर लोगों के दिमाग को घूमा कर रख देगी। इस तस्वीर को देखकर आपको बताना है कि इसमें कितने घोड़े ऐसे हैं जिनके सिर्फ तीन पैर हैं। बाज की नजर रखने वाले लोग भी इस तस्वीर को देखने के बाद कन्फ्यूज हो गए हैं। कई लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि कितने घोड़े तीने पैर के हैं, हालांकि कुछ लोगों ने सही जवाब दिया है। सही जवाब देने वाले लोगों की संख्या सिर्फ एक फीसदी है।
अगर आप किसी का व्यक्ति का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यह ऑप्टिकल इल्यूजन बिल्कुल परफेक्ट है। तस्वीर देखने में बेहद साधारण है, लेकिन कितने घोड़े तीन पैर के हैं यह बताना बेहद कठिन है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डाल पड़ेगा, तभी आप सही जवाब दे सकते हैं।
Aliens News: वैज्ञानिकों की चेतावनी, ऐसे एलियन भी दुनिया के लिए हो सकते हैं खतरनाक
सोशल मीडिया पर वायरल यह ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर ( Optical Illusion Photo) एक आर्ट है जिसमें कई घोड़े बनाए गए हैं जिन्हें एक तरफ दौड़ते हुए दिखाया गया है। अब इन घोड़ों के बीच कुछ ऐसे हैं जिनके सिर्फ तीन पैर हैं। इस तस्वीर में तीन पैर वाले घोड़ों को खोजने का चैलेंज दिया गया है। अगर आप इस चैलेंज को पूरा कर लेते हैं, तो आपको जीनियस माना जाएगा।
Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा है ऑक्टोपस, हिम्मत है तो 17 सेकेंड के अंदर खोजकर दिखाएं
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज लोगों के दिमाग की अच्छी खासी कसरत कराते हैं। इस तस्वीर में दिए गए चैलेंज को पूरा करने के लिए सिर्फ 20 सेकेंड के समय दिया है। इस समय के अंदर ही बताना है कि कितने घोड़े सिर्फ तीन पैर के हैं। अगर आपने खोज लिया तो माना जाएगा कि आईक्यू लेवल बहुत अच्छा है और आप किसी पहेली को आसानी से हल कर सकते हैं। कई लोगों ने इस चैलेंज को पूरा करने की कोशिश की है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है। अगर आप भी चैलेंज को पूरा नहीं कर पाए हैं, तो हम आपके लिए तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आप सभी घोड़ों को आसानी से देख सकते हैं।