सब्सक्राइब करें

Ozone Day 2025: क्यों मनाया जाता है ओजोन दिवस? जानिए क्या है इस साल की थीम

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 16 Sep 2025 01:17 PM IST
सार

20वीं सदी की शुरुआत में रेफ्रिजरेटर, एसी समेत अन्य उत्पादों का बढ़चढ़कर इस्तेमाल किया जाने लगा था, जिसकी वजह से क्लोरोफ्लोरोकार्बन्स जैसी रसायनिक गैसों से ओजोन परत को नुकसान पहुंच रहा था।

विज्ञापन
Ozone Day 2025: What We Celebrate World Ozone Day Know Date And Theme
Ozone Day 2025 - फोटो : Adobe Stock

ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों से हमें बचाती है। अगर पृथ्वी के वायुमंडल में ओजोन परत न हो तो इस स्थिति में सूर्य की पराबैंगनी किरणें सीधे पृथ्वी तक पहुंच सकती हैं, जिससे इंसानों में त्वचा कैंसर, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी जैसी कई तरह की गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा फसलों की पैदावार और समुद्री जीवन पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। इसी वजह से कई लोग इसे पृथ्वी का सुरक्षा ढाल भी कहते हैं।

loader


20वीं सदी की शुरुआत में रेफ्रिजरेटर, एसी समेत अन्य उत्पादों का बढ़चढ़कर इस्तेमाल किया जाने लगा था, जिसकी वजह से क्लोरोफ्लोरोकार्बन्स जैसी रसायनिक गैसों से ओजोन परत को नुकसान पहुंच रहा था। इन रसायनों की वजह से अंटार्कटिका के ऊपर एक बड़ा होल बनने लगा। हालांकि, समय रहते दुनिया ने इस समस्या को पहचान लिया। इस बड़े खतरे को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए। 

Trending Videos
Ozone Day 2025: What We Celebrate World Ozone Day Know Date And Theme
Ozone Day 2025 - फोटो : Adobe Stock

70 के दशक के अंत में कई वैज्ञानिकों को ओजोन परत में हुए इस छेद के बारे में पता चला था। इस समस्या को देखते हुए 80 के दशक में दुनिया के कई देशों ने मिलकर इस समस्या का हल निकालने के लिए चिंतन शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ozone Day 2025: What We Celebrate World Ozone Day Know Date And Theme
Ozone Day 2025 - फोटो : FreePik

ओजोन परत की सुरक्षा के लिए साल 1985 में दुनिया की सरकारों ने वियना कन्वेंशन को अपनाया था। वहीं 19 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेंबली ने 16 सितंबर को ओजोन लेयर का बचाव करने के लिए ओजोन डे मनाने की बात कही गई। इसी कड़ी में पहला ओजोन डे 16 सितंबर, 1995 को मनाया गया था। 

Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान

Ozone Day 2025: What We Celebrate World Ozone Day Know Date And Theme
Ozone Day 2025 - फोटो : Adobe Stock

हर साल ओजोन दिवस को मनाने के लिए एक अलग थीम को तैयार किया जाता है। विश्व ओजोन दिवस 2025 की थीम विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक (From Science To Global Action) है।

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत

विज्ञापन
Ozone Day 2025: What We Celebrate World Ozone Day Know Date And Theme
Ozone Day 2025 - फोटो : यूएन

आज के समय जब दुनिया जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रही है। इस स्थिति में ओजोन दिवस का महत्व काफी बढ़ जाता है। पर्यावरण की रक्षा करना केवल दुनिया की सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय समझौतों तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह हम सब की जिम्मेदारी है। 

Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed