फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Predictions 2023: पांच भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां, जो पूरी तरह हुईं सच, जानें 2023 में क्या होने वाला है

Fri, 06 Jan 2023 05:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 06 Jan 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
Predictions 2023 Baba Vanga To Nostradamus Who Predicted 5 Scary Predictions For India
पांच भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां, जो पूरी तरह हुईं सच - फोटो : iStock

Predictions 2023: दुनिया के कई प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं की उनकी भविष्यवाणियों के लिए चर्चा की जाती है। बुल्गारिया की बाबा वेंगा (Baba Vanga  Predictions) से लेकर फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' (Nostradamus Predictions) तक कई ऐसा भविष्यवक्ता हुए जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग यकीन करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे भविष्यवक्ताओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने दुनिया को लेकर डरावनी भविष्याणी की थीं। 

नास्त्रेदमस (Nostradamus Predictions 2023)

फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' (Nostradamus Predictions) ने दुनिया के बारे में कई भविष्यवाणियां की थीं। नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणियां काफी डरावनी हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में ऐसी भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2022 ) की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित हुई हैं। 

साल 2023 के लिए भी नास्त्रेदमस ने कई डरावनी भविष्यवाणियां की थीं जिनकी खूब चर्चा हो रही है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर दुनिया यकीन करती है। 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस में जन्मे नास्त्रेदमस की साल 1566 में मौत हुई थी जिससे पहले उन्होंने 6,338 भविष्यवाणियां की थीं। इसमें उन्होंने बताया है कि दुनिया का अंत कब और कैसे होगा। 

Predictions 2023 Baba Vanga To Nostradamus Who Predicted 5 Scary Predictions For India
पांच भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां, जो पूरी तरह हुईं सच - फोटो : iStock

साल 2023 के लिए भी नास्त्रेदमस ने कई डरावनी भविष्यवाणियां की थीं जिनकी खूब चर्चा हो रही है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर दुनिया यकीन करती है। 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस में जन्मे नास्त्रेदमस की साल 1566 में मौत हुई थी जिससे पहले उन्होंने 6,338 भविष्यवाणियां की थीं। इसमें उन्होंने बताया है कि दुनिया का अंत कब और कैसे होगा। 

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2012 से 2025 के बीच तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। उनके मुताबिक, इस युद्ध में भारत की भूमिका शांति स्थापित करने की होगी। उन्होंने बताया था कि एक ऐसा महान राजनेता जन्म लेगा जो दुनिया का मुखिया होगा और विश्व में शांति स्थापित करेगा। हालांकि इस व्यक्ति का जन्म कहां होगा इसे लेकर लेकर मतभेद है। लेकिन ज्यादातर लोग मानते हैं कि दुनिया के 'मुक्तिदाता' का जन्म भारत में ही लेगा। 
 
Predictions 2023 Baba Vanga To Nostradamus Who Predicted 5 Scary Predictions For India
पांच भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां, जो पूरी तरह हुईं सच - फोटो : instagram/ aprimoramentohumano

बाबा वेंगा ( Baba Vanga Predictions)

 बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का नाम दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शामिल है। बाबा वेंगा ने साल 2023 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की हैं जो बेहद डराने वाली हैं। बुल्गारिया में बाबा वेंगा एक फकीर थीं जिन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा ने फ्रांस और अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले से लेकर सुनामी, फुकुशिमा हादसे और आईएसआईएस आतंकी संगठन के सामने आने की भविष्यवाणी की थी। 

बाबा वेंगा ने साल 2023 में एलियन के धरती पर आने की बात कही थी। भविष्यवक्ता के मुताबिक, दुनिया अंधेरे में ढक जाएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि अगर एलियंस पृथ्वी पर आते हैं तो लाखों लोगों की मौत हो सकती है। उन्होंने धरती के कक्षा में बदलाव की भी भविष्यवाणी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Predictions 2023 Baba Vanga To Nostradamus Who Predicted 5 Scary Predictions For India
पांच भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां, जो पूरी तरह हुईं सच - फोटो : iStock

प्रोफेसर कीरो ( cheiro Predictions)

प्रोफेसर कीरो का जन्म साल 1866 में इंग्लैंड के ब्रे नामक स्थान पर नवंबर में हुआ था। कीरो मात्र 17 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे और प्रसिद्ध ज्योतिषी वेदनारायण जोशी से मिले। इसके बाद उन्होंने जोशी से राय लेकर वह हिमालय, कश्मीर, लद्दाख और वाराणसी गए। इन स्थानों पर उन्होंने ज्योतिष शास्त्र का अध्ययन किया। तीन साल तक अध्ययन करने के बाद वह वापस लौट गए।  

कीरो ने साल 1931 में ही भविष्यवाणी की थी इस दशक के आखिरी तक विश्व युद्ध होगा। भारत को इंग्लैंड स्वतंत्र कर देगा। इसके साथ ही हिंदू एवं मुसलमानों के बीच इस शताब्दी का भीषण नरसंहार होगा। जापान के साथ अमेरिका युद्ध करेगा। इसका परिमाण भयंकर होगा। उनकी यह भविष्यवाणियां बिल्कुल सच साबित हुईं। 

कीरों ने सन 1925 में एक किताब लिखी थी जिसमें उन्होंने कई भविष्यवाणियां की हैं। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि भारत का सूर्य बलवान है एवं कुंभ राशि में है। इसकी वजह से भारत के विकास को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। 

Baba Vanga Predictions 2023: आने वाला है विनाशकारी तूफान! 2023 के लिए बाबा वेंगा की चेतावनी
 
विज्ञापन
Predictions 2023 Baba Vanga To Nostradamus Who Predicted 5 Scary Predictions For India
पांच भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां, जो पूरी तरह हुईं सच - फोटो : iStock

पीटर हरकौस (Peter Hurkos Predictions)

दुनिया के इस छोटे देश हॉलैंड में बहुत प्रसिद्ध लोग रहते हैं। इन्ही में महान भविष्यवक्ता पीटर हरकौस भी शामिल हैं। इनके पास ज्योतिष का ज्ञान कम था, लेकिन वह अंतरदृष्टि संपन्न व्यक्ति थे। उनको यह अद्भुत क्षमता एक दुर्घटना में मिली थी। महानतम भविष्यवक्ता पीटर हरकौस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि 'भारत में आध्यात्मिकता तथा धार्मिकता की लहर उठेगी और वह पूरी दुनिया में छा जाएगी।

Nostredemus Prediction 2023: नास्त्रेदमस की 2023 के लिए ये डरावनी भविष्यवाणियां उड़ा देंगी आपके होश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed