सब्सक्राइब करें

Trending News: क्यों बंगाल की पुजारिनी प्रधान को ट्रोल कर रहे हैं लोग? वीडियो में दिया तगड़ा जवाब

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 31 Mar 2026 01:42 PM IST
सार

Trending News: सोशल मीडिया पर बंगाल की पुजारिनी प्रधान काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं, लेकिन कुछ लोग उन्होंने ट्रोल कर रहे हैं। अब उन्होंने वीडियो बनाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। 

विज्ञापन
pujarini pradhan controversy industry plant trolling trending news in hindi
क्यों बंगाल की पुजारिनी प्रधान को ट्रोल कर रहे हैं लोग? - फोटो : Instagram

Trending News: सोशल मीडिया की दुनिया में कौन कब वायरल हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता है। इंटरनेट ने कई लोगों को रातोंरात स्टान बना दिया है। सोशल मीडिया पर हर दिन एक नया चेहरा देखने को मिलता है, लेकिन कुछ लोग अपनी छाप छोड़ जाते हैं। बंगाल की पुजारिनी प्रधान की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। बंगाल के ग्रामीण इलाके में पुजारिनी रहती हैं। उन्होंने अपनी सामान्य जिंदगी को कंटेंट का रूप दे दिया और लोगों को ध्यान खींच लिया। 



पुजारिनी प्रधान के वीडियो में सामान्य जीवन देखने को मिलता है। यह लोगों से जुड़ाव की सबसे बड़ी वजह है। सादगी की वजह से वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गई हैं। अब उनकी सादगी पर कुछ लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि उनकी सफलता के पीछे पीछे कोई बड़ी एजेंसी और सोची-समझी रणनीति है, जिसने उन्हें एक ब्रांड की तरह तैयार किया है।

क्यों शुरू हुआ विवाद? 

इस विवाद के पीछे उनके पुराने वीडियो और बढ़ते फॉलोअर्स हैं, क्योंकि लोगों ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। आलोचकों का कहना है कि बिना किसी मजबूत टीम के कोई इतनी बड़ी सफलता और पहुंच हासिल नहीं कर सकता है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि उनकी गर्ल नेक्स्ट डोर इमेज बनाई गई छवि है। 

View this post on Instagram

A post shared by Pujarini Pradhan (@lifeofpujaa)




Viral Video: विदेशी फोटोग्राफर का अनोखा फोटोशूट, आर्ट के लिए हाथी को किया गुलाबी, देखें वीडियो

पुजारिनी ने आलोचकों को दिया जवाब 

पुजारिनी ने लोगों के आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने एक वीडियो में बताया है कि वह एजेंसी के साथ काम करती हैं। हालांकि, यह एजेंसी सिर्फ उनके ब्रांड डील्स देखती है। उनका कहना है कि वीडियो बनाना, शूट करना और एडिट करने का काम शुरू से वो खुद करती हैं। उन्होंने अपने शुरुआत के संघर्षों के बारे में भी बताया है। 

Emotional Viral Video: MRI मशीन से डर रहा था बच्चा, फिर पिता ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप

उन्होंने कहा कि एक एजेंसी ने उनके काम से खुद ज्यादा कमाई की और उन्हें कम पैसे दिए। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने एक डील से करीब दो लाख रुपये अपने कमाए और उनके सिर्फ 60 रुपये मिले। उनका कहना है कि जब उन्होंने फेमिनिज्म और राजनीति अपनी राय रखी, तो लोग उनको ट्रोल करने लगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed