फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious World: यहां समुद्र में हजारों फीट नीचे मिली रहस्यमयी दुनिया, रहते हैं ये खतरनाक जीव

Fri, 28 Oct 2022 12:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 12:05 PM IST
विज्ञापन
Ravenous Shark’s World Found in Maldives Ocean Know Interesting Facts in Hindi
यहां समुद्र में हजारों फीट नीचे मिली रहस्यमयी दुनिया - फोटो : Facebook/Nekton Maldives Mission

Mysterious World: दुनिया में आए दिन नई-नई खोज होती है। कभी-कभी ऐसी खोज की जाती है जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हो जाते हैं। अब गोताखोरों ने एक रहस्यमयी और अनोखी दुनिया (Mysterious World) की खोज की है। दरअसल, हिंद महासागर (Indian Ocean) में सतह से 1640 फीट गहरे समुद्र में एक बेहद अनोखे ईकोसिस्टम (Ecosysytem) की खोज हुई है। 



सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यहां पर बेहद खतरनाक और भूखी शार्क मछलियां रहती हैं। इस क्षेत्र का वैज्ञानिकों ने ट्रैपिंग जोन नाम रखा है। इस अनोखी दुनिया को मालदीव के गहरे समुद्री ज्वालामुखी साथो राहा के पास खोजा गया है जो बेहद प्राचीन और विलुप्त ज्वालामुखी है। साथो राहा बनते समय अचानक समुद्र तल से 4921 फीट ऊपर उठ गया था। इस जगह पर मछलियों और शार्क के झुंड रहते हैं जो छोटे-छोटे समुद्री जीवों के प्रति बेहद आक्रामक नजर आते हैं। इन समुद्री जीवों को माइक्रोनेक्टन का नाम दिया गया है। आइए जानते हैं इस अनोखी दुनिया के बारे में...

Ravenous Shark’s World Found in Maldives Ocean Know Interesting Facts in Hindi
यहां समुद्र में हजारों फीट नीचे मिली रहस्यमयी दुनिया - फोटो : iStock

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) के मरीन ईकोलॉजिस्ट एलेक्स रोजर्स (Alex Rogers) ने इस अनोखी दुनिया के बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि ट्रैपिंग जोन में अलग तरह के ईकोसिस्टम के सभी लक्षण हैं जो मालदीव में जीवन की एक नई जगह का निर्माण कर रहा है। उन्होंने संभावना जताई है कि ऐसी जगहें दूसरे समुद्री द्वीपों और महाद्वीपों की ढलानों पर भी हो सकती हैं। 

Ravenous Shark’s World Found in Maldives Ocean Know Interesting Facts in Hindi
यहां समुद्र में हजारों फीट नीचे मिली रहस्यमयी दुनिया - फोटो : Pixabay

गोताखोरों ने इस नए ईकोसिस्टम की खोज नेक्टन मालदीव मिशन के हिस्से के तौर पर की थी। इस मिशन के तहत रहस्यमयी इलाकों का सर्वे किया जाएगा और उन्हें डॉक्यूमेंट किया जाएगा। इसके लिए मालदीव के 20 प्राकृतिक एटोल के नजदीक समुद्री सतह से 3,300 फीट नीचे सबमरीन्स को भेजा रहा है। 

Chhath Puja 2022: डेढ़ लाख साल पुराना है बिहार का ये सूर्य मंदिर, भगवान विश्वकर्मा ने किया था निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravenous Shark’s World Found in Maldives Ocean Know Interesting Facts in Hindi
यहां सुमद्र में हजारों फीट नीचे मिली रहस्यमयी दुनिया - फोटो : Pixabay

इस इलाके में छोटे-छोटे समुद्री जीवों के अलावा शिकारी ट्यूना मछली, गहरे पानी की स्पाइकी ओरियो, अल्फोन्सिनो और शार्क जैसी बड़ी मछलियां रहती हैं। जब सबमरीन की रोशनी मछलियों के झुंड पर पड़ी तो गोताखोरों को टाइगर शार्क, सिक्सगिल शार्क, सैंड टाइगर शार्क, डॉग फिश, गल्पर शार्क, स्कैलप्ड हैमरहेड शार्क, सिल्की शार्क और दुर्लभ ब्रम्बल शार्क नजर आईं। वैज्ञानिकों ने समुद्री जीवों की तस्वीरें कैमरे में कैद की हैं और उनके नमूने इकट्ठा किए। 

विज्ञापन
Ravenous Shark’s World Found in Maldives Ocean Know Interesting Facts in Hindi
यहां समुद्र में हजारों फीट नीचे मिली रहस्यमयी दुनिया - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस इलाके का विस्तार से अध्ययन किया जाएगा। तब हम जान सकते हैं कि इस इलाके में अजीबोगरीब ईकोसिस्टम का कैसे विकास हुआ है। यह जानकारी हासिल की जा सकती है कि छोटे-छोटे समुद्री जीवों को कैसे संरक्षित किया जा सकता है। इन जीवों के भोजन यानी प्लैंक्टन के लिए जलवायु परिवर्तन खतरा है। 

UFO Alert: पायलटों का चौंकाने वाला दावा, इस महासागर के पास बार-बार दिख रहे हैं रहस्यमयी यूएफओ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed