सब्सक्राइब करें

Republic of Molossia: 11 एकड़ में बसा है सिर्फ 38 लोगों वाला ये देश, यहां प्याज-कैटफिश खाया तो हो सकती है जेल

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Dec 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
republic of molossia micronation founded by Kevin Baugh in 1999 details
republic of molossia - फोटो : Amarujala

हमारी पृथ्वी पर 225 से अधिक देश हैं, सबकी अलग संस्कृति, पहचान और खासियत। कुछ देश समुद्रों के लिए काफी प्रसिद्ध हैं तो कुछ पहाड़ों के लिए। पर इस लेख में आज हम आपको जिस देश के बारे में बताने जा रहे हैं, वो वास्तव में बिल्कुल अलग है। बेहद छोटा सा देश पर कई मामलों में खास।



हम बात कर रहे हैं संयुक्त राज्य अमेरिका के नेवादा में स्थित 11 एकड़ के एक छोटे से माइक्रोनेशन की। मूल रूप से ग्रैंड रिपब्लिक ऑफ गोल्डस्टीन कहा जाने वाला, मोलोसिया गणराज्य कई मामलों में बेहद खास है। साल 1977 में इसकी स्थापना हुई थी। ये सिर्फ 11 एकड़ में बसा देश है और इसमें सिर्फ 38 लोग ही रहते हैं। आइए इस खास देश के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
republic of molossia micronation founded by Kevin Baugh in 1999 details
Molossia - फोटो : social media

छोटे से देश में तमाम सुविधाएं

मोलोसिया वास्तव में हवाईयन शब्द 'मलुहिया' से लिया गया है जिसका अर्थ सद्भाव और शांति है। यद्यपि यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है फिर भी मोलोसिया गणराज्य की अपनी नौसेना, नौसेना अकादमी, अंतरिक्ष कार्यक्रम, रेलमार्ग, डाक सेवा, बैंक, पर्यटक आकर्षण, छुट्टियां, मूवी थियेटर, ऑनलाइन रेडियो स्टेशन भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
republic of molossia micronation founded by Kevin Baugh in 1999 details
Molossia - फोटो : social media

लंबा-चौड़ा है राष्ट्रपति का टाइटल

बहुत छोटे से इस देश के राष्ट्रपति भी हैं, नाम है- केविन वॉघ। राष्ट्रपति बॉघ के अनुसार, वैसे तो इस देश की कुल आबादी 38 है लेकिन वर्तमान में यहां केवल तीन इंसान और तीन कुत्ते ही रहते हैं। देश में कई विचित्र चीजें हैं, जैसे मिस्टर बॉघ का पूरा शीर्षक, जिसमें लिखा है,

"हिज़ एक्सिलेंसी ग्रैंड एडमिरल कर्नल डॉक्टर केविन बॉघ, मोलोसिया के राष्ट्रपति और रईस, राष्ट्र के रक्षक और लोगों के संरक्षक।

republic of molossia micronation founded by Kevin Baugh in 1999 details
कच्चे प्याज - फोटो : pexels

प्याज-कैटफिश पूरी तरह से बैन 

मोलोसिया में स्थानीय लोग हों या विदेशी मेहमान, यहां प्याज, पालक और कैटफिश पूरी तरह से बैन है। मोलोसिया के राष्ट्रपति कहते हैं, यहां प्याज खाने की अनुमति नहीं है क्योंकि मुझे प्याज पसंद नहीं है।  मैं तानाशाह हूं इसलिए मैं ऐसी बातें कह सकता हूं। अगर आप नियम तोड़ते हैं और हमारे देश में कैटफिश लाते हैं तो इसकी सजा जेल भी हो सकती है।

हालांकि इस माइक्रोनेशन ने केवल कुछ लोगों को ही जेल में डाला है, यहां जेल का उपयोग मुख्य रूप से उन पर्यटकों के लिए किया जाता है जो मोलोसिया में प्रतिबंधित पदार्थ लाते हैं।

विज्ञापन
republic of molossia micronation founded by Kevin Baugh in 1999 details
Molossia - फोटो : social media

खाली रेगिस्तान में बसा है ये देश

मोलोसिया, एक खाली रेगिस्तान में बनाया गया था। राष्ट्रपति वॉघ कहते हैं, "मैंने जो कुछ भी तैयार किया है उस पर मुझे बहुत गर्व है। हमारे यहां आने और इसे अपना देश घोषित करने से पहले यहां कुछ भी नहीं था, सिर्फ खाली रेगिस्तान था। हम अभी तक अन्य स्थापित राष्ट्रों द्वारा अपरिचित हैं, हम इस पर काम कर रहे हैं।

क्या आप इस देश की यात्रा करना चाहेंगे, सोचिए विचार कीजिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed