{"_id":"61f5416ed98598564350a1b3","slug":"russia-black-snow-fall-cities-in-siberia-people-are-amazed-know-the-reason-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Black Snowfall: यहां पर हो रही काली बर्फबारी, तस्वीरें देख हैरत में पड़े लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Black Snowfall: यहां पर हो रही काली बर्फबारी, तस्वीरें देख हैरत में पड़े लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 29 Jan 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
यहां पर हो रही काली बर्फबारी
- फोटो : Twitter @Yuki_Sculptor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सर्दी के दौरान देश-दुनिया में बर्फ गिरने की कई खबरें सामने आती हैं। फोटो और वीडियो में कई शहर सफेद बर्फ से ढके हुए नजर आते हैं। कई लोगों ने बर्फ गिरते हुए खुद देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी काली बर्फबारी होने के बारे में पढ़ा या सुना है। यह जानकर आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन रूस के एक इलाके में काली बर्फबारी लोगों के लिए मसीबत बन गई है।
रूस के साइबेरिया से अजीबोगरीब बर्फबारी की तस्वीरें सामने आई हैं। साइबेरिया के एक सुदूर गांव में काली बर्फबारी हो रही है जिसकी वजह लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनको प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है। उनका कहना है कि प्रदूषण की वजह से सफेद बर्फ की जगह काली बर्फ गिर रही है। वहां के लोगों का कहना राख और काली बर्फ से ढके खेल मैदानों में उनके बच्चे खेलने को मजबूर हैं।
2 of 4
यहां पर हो रही काली बर्फबारी
- फोटो : Pixabay
साइबेरिया के इस इलाके में काली बर्फबारी की वजह कोयले से फैलने वाला प्रदूषण है। यहां पर लोगों को गर्मी प्रदान के लिए कोयले से जलने वाले गर्म पानी का प्लांट हैं जिससे इसकी धूल से प्रदूषण बढ़ गया है। तस्वीरों को यहां पर हो रही काली बर्फबारी को देखा जा सकता है। एक शख्स ने साइबेरिया के ओमसुचन गांव का वीडियो शेयर किया है और कहा है कि यहां पर काली बर्फ जमी हुई है जिसमें हमारे बच्चे खेलने के लिए मजबूर हैं।
3 of 4
यहां पर हो रही काली बर्फबारी
- फोटो : Pixabay
जानिए क्यों हो रही काली बर्फबारी
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोवियत यूनियन के समाप्त होने के बाद भी यहां पर कुछ बदलाव नहीं हुआ है। यहां पर पहले जैसे ही हालात हैं। अधिकारियों का कहना है कि ओमसुक्चन और सेमचन में कोयला से चलने वाले गर्म पानी के प्लांट की वजह से काली बर्फबारी हो रही है। गर्म पानी के प्लांट यहां पर घरो के लिए एक हीटिंग स्रोत हैं। यहां पर सोने और कोयले की खदाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यहां पर हो रही काली बर्फबारी
- फोटो : Pixabay
इस वजह से बढ़ रही समस्या
साइबेरिया के इस इलाके में जनवरी के महीने में तापमान -50 डिग्री के नीचे तक पहुच गया जिसकी वजह से यहां पर बड़ी मात्रा में कोयला जलाना पड़ा। इसके कराण इस इलाके में बर्फ के ऊपर कालिख जम गई है। अधिकारियों का कहना है कि ताप संयंत्रों को बिजली देना जरूरी है ताकि लोगों के घर को गर्म रखा जा सके। यह देखकर लगता है कि धुएं को इकट्ठा करने वाले उपकरण ताप संयंत्रों में ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से यहां के लोग प्रदूषण का सामना कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।