फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War: जानिए कौन हैं पुतिन के ये खास सलाहकार, रूस-यूक्रेन युद्ध में निभा रहे हैं बड़ी भूमिका

Mon, 27 Jun 2022 11:03 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
Russia Ukraine War Who is Putin's Special Adviser Vladislav Surkov in Whose Hands Are the Strings of Attack on Ukraine
कौन हैं पुतिन के ये खास सलाहकार - फोटो : पीटीआई

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म होता नजर नहीं रहा है। रूसी सैनिक यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल से हमला कर रहे हैं। रूस द्वारा किए जा रहे लगातार हमलों से यूक्रेन अब पस्त हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद कड़ा प्रतिरोध कर रहा है। इस युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन राष्ट्रपति जेलेंस्की हार मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। 



इस युद्ध को लेकर दोनों देश अपने-अपने दावे कर रहे हैं। रूस का कहना है कि उसने यूक्रेन के कई सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है, तो वहीं यूक्रेन का कहना है कि हजारों रूसी सैनिकों को मार गिराया है। दोनों देशों में हो रही जंग के बीच अब दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। आइए जानते हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कौन-कौन लोग हैं जो रूस-यूक्रेन युद्ध में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। 

Russia Ukraine War Who is Putin's Special Adviser Vladislav Surkov in Whose Hands Are the Strings of Attack on Ukraine
कौन हैं पुतिन के ये खास सलाहकार - फोटो : Twitter @5thSu

रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु राष्ट्रपित व्लादिमीर पुतिन के वफादारों में शामिल हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जिनका प्रभाव पुतिन के फैसलों पर दिखाई देता है। रूस की राजनीति पर नजर रखने वालों का मानना है कि सर्गेई शोइगु पुतिन के उत्तराधिकारी हैं। बीते साल सितंबर में जब पुतिन छुट्टी पर गए थे, तो रूस के रक्षा मंत्री भी उनके साथ गए थे। साल 2014 में रूस के क्रीमिया पर जीत के शोइगु हीरो थे। सर्गेई शोइगु ने रूस की मिलिट्री इंटेलिजेंस एजेंसी के इंचार्ज के रूप में भी काम किया है। राष्ट्रपति पुतिन के फैसलों में शोइगु की अहम भूमिका होती है। 

Russia Ukraine War Who is Putin's Special Adviser Vladislav Surkov in Whose Hands Are the Strings of Attack on Ukraine
कौन हैं पुतिन के ये खास सलाहकार - फोटो : Twitter @MarekDominik79

रूस के सेना के प्रमुख वैलेरी गेरासिमोव 

पुतिन के भरोसेमंद लोगों में शामिल वैलेरी गेरासिमोव के कंधों पर यूक्रेन पर हमले और उस पर जीत की जिम्मीदारी है। जब साल 1999 में चेचेन्या जंग हुई थी, तो रूसी सेना के प्रमुख वैलेरी गेरासिमोव ने अहम भूमिका निभाई थी। पुतिन ने साल 2012 में गेरासिमोव को रूस की सेना प्रमुख बनाया था। इन्होंने भी क्रीमिया पर कब्जे में अहम भूमिका निभाई थी। यूक्रेन के मामले को लेकर कई देशों ने वैलेरी गेरासिमोव को प्रतिबंधित व्यक्तियों की सूची में डाल दिया था जिनमें यूरोपियन यूनियन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिका ने भी ब्लॉक लिस्ट में उनको डाल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine War Who is Putin's Special Adviser Vladislav Surkov in Whose Hands Are the Strings of Attack on Ukraine
कौन हैं पुतिन के ये खास सलाहकार - फोटो : Twitter @smalinaqvi05

निकोलाई पातरुशेव, सुरक्षा परिषद के सचिव 

रूसी राष्ट्रपति के बेहद करीबी लोगों में शामिल निकोलाई पातरूशेव मानते हैं कि सालों से रूस को पश्चिमी देश परेशान करने में लगे हैं। वह 1970 के दशक से पुतिन के साथ हैं। निकोलाई पातरुशेव और पुतिन दोनों ही रूस की सुरक्षा एजेंसी एफएसबी के प्रमुख रहे हैं। साल 2008 से पातरूशेव रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव के पद तैनात हैं। क्रीमिया पर कब्जे के बाद यूरोपियन यूनियन ने पातरूशेव को भी प्रतिबंधित व्यक्ति लिस्ट में डाल दिया था। साल 2018 में अमेरिका ने भी इनको बैन कर दिया था। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Who is Putin's Special Adviser Vladislav Surkov in Whose Hands Are the Strings of Attack on Ukraine
कौन हैं पुतिन के ये खास सलाहकार - फोटो : Twitter @JustTintage

एलेक्जेंडर बोर्तनिकोव, फेडरल सिक्योरिटी सर्विस के डायरेक्टर

रूस की खुफिया एजेंसी एफएसबी के चीफ एलेक्जेंडर बोर्तनिकोव भी पुतिन के भरोसेमंद हैं। पातरूशेव के एफएसबी की कमान छोड़ने के बाद से ही एलेक्जेंडर इस पद पर हैं। पातरूशेव ने साल 2008 में एफएसबी के चीफ का पद छोड़ा था। कई सालों से एलेक्जेंडर पुतिन के साथ हैं। एलेक्जेंडर ने केजीबी में जासूस का कार्य किया है। यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका ने एलेक्जेंडर बोर्तनिकोव और उनके बेटे को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed