Human Immortality: दुनिया में कई रहस्य छिपे हए हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। रिसर्च के जरिए वैज्ञानिक इन रहस्यों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। शोध के दौरान नई-नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने अपने शोध में बड़ी सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों के इस शोध के आधार पर आने वाले समय में इंसान को अमर बनाया जा सकता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि अगर सब कुछ ठीकठाक रहा है, तो इंसान की बढ़ती उम्र को रोका जा सकता है और वह हमेशा जवान रहेंगे। इंसान कभी बूढ़ा नहीं होगा।
Human Immortality: क्या इंसान हो सकता है अमर? इस जीव में दिखा कुछ ऐसा, वैज्ञानिकों ने कर दिया ये बड़ा दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन में ओविएडो यूनिवर्सिटी में डिपार्टमेंट ऑफ बॉयोकेमेस्ट्री एंड मॉलीक्यूलर बॉयोलाजी की एक टीम यह रिसर्च कर रही है। धरती पर कई जीव हैं जिनको अमरता प्राप्त है। वैज्ञानिक उन्हीं में से एक जीव जेलीफिश पर रिसर्च कर रहे हैं। जेलीफिश को ट्यूरिटोप्सिस दोहरनी (Turritopsis Dohrnii) के नाम से जानते हैं। इस जीव में यह क्षमता है कि यह वयस्क जीवन से दोबारा लार्वा स्टेज में लौट सकता है। हालांकि दूसरे जीव को खाने की वजह से या किसी बीमारी के कारण जेलीफिश की मौत हो सकती है।
लंबी उम्र तक जीवित रह सकती है जेलीफिश
प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में इस रिसर्च को प्रकाशित किया गया है। इस रिसर्च को कंपेरेटिव जीनोमिक्स ऑफ मॉर्टल एंड इम्मोर्टल निडेरियन्स अनवील्स नोवेल कीज बिहाइंड रिजुवेनेशन के नाम से जाना जाता है। मारिया पास्कुअल, विक्टर क्वेसाडा और ओविएडो यूनिवर्सिटी की टीम द्वारा जेलीफिश की जिनोम सिक्वेंसिंग की गई है।
ज्ञात प्रजातियों में सिर्फ एकमात्र जेलीफिश ही ऐसी है जो एक प्रकार से अमर है। इस जीव में इतनी क्षमता है कि बढ़ती उम्र को पलट सकता है और जब तक चाहेगा जिंदा रहता सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि जेलीफिश सिर्फ ऐसा जीव है जो दोबारा बच्चा बन सकता है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह एकमात्र ऐसा जीव है जो अपने शरीर का बार-बार कायाकल्प कर सकता है। इस जीव की क्षमता से अमरता का इशारा मिलता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस रिसर्च का इंसानों की बढ़ती उम्र को पलटने के लिए किया जा सकता है।