{"_id":"68878df4320176da64000425","slug":"snake-interesting-facts-how-many-hours-do-snakes-sleep-when-do-they-sleep-day-or-night-2025-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Snake Interesting Facts: कितने घंटे सोते हैं सांप, दिन या रात कब लेते हैं नींद? जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Snake Interesting Facts: कितने घंटे सोते हैं सांप, दिन या रात कब लेते हैं नींद? जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:47 AM IST
सार
Snake Interesting Facts: सांप एक दिन में औसतन 16 घंटे सोते हैं, जो इंसानों से दोगुना है। यह अपनी नींद को पूरा करने के लिए बिल या गुफाओं में चले जाते हैं। कई बार यह इतना सोते हैं कि आलसी लगने लगते हैं। सांपों की नींद उनकी प्रजाति और मौसम पर भी निर्भर है।
Snake Interesting Facts: सांप धरती के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में शामिल हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं जबकि 40 जमीन पर रहने वाले हैं। लेकिन आप जानते हैं कि सांप कितने घंटे सोते हैं और कब जगते हैं? सांप के सोने का समय और तरीका जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
दरअसल, सांप एक दिन में औसतन 16 घंटे सोते हैं, जो इंसानों से दोगुना है। यह अपनी नींद को पूरा करने के लिए बिल या गुफाओं में चले जाते हैं। कई बार यह इतना सोते हैं कि आलसी लगने लगते हैं। सांपों की नींद उनकी प्रजाति और मौसम पर भी निर्भर है।
Trending Videos
2 of 5
कितने घंटे सोते हैं सांप
- फोटो : Adobe Stock
अजगर की तरह विशालकाय सांप नींद में सभी से आगे हैं। यह एक एक दिन में 18 घंटे तक सोते हैं। एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में मिलने अजगर इस मामले में सबसे आगे हैं। ठंड में इनकी नींद और भी लंबी हो जाती है। सर्दियों में सांप 20 से 22 घंटे तक सोते हैं। खासकर ठंडी जगहों पर। इस दौरान यह अपने बिलों में छिपकर शीतनिद्रा में चले जाते हैं। अजगर एक बार शिकार करने के बाद कई दिनों सोता रहता है। इस तरह यह अपनी ऊर्जा बचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कितने घंटे सोते हैं सांप
- फोटो : Adobe Stock
सापों को सोना उनकी प्रजाति पर निर्भर करता है। रात में शिकार करने वाले सांप दिन में सोते हैं, जबकि दिन में सक्रिय सांप रात में नींद पूरी करते हैं। उदाहरण के तौर पर किंग कोबरा दिन में ज्यादा सोता है। सांपों की नींद पर मौसम का प्रभाव पड़ता है। गर्मियों में ये 16 घंटे सोते हैं, जबकि ठंड में 22 घंटे तक सोते हैं। ठंड में सांप अपने शरीर की ऊर्जा बचाने के लिए अधिक सोते हैं। इस दौरान यह बिल्कुल हिलते-डुलते भी नहीं हैं।
नींद पूरी करने के बाद सांप तेज और सतर्क हो जाते हैं। किंग कोबरा की चलने की रफ्तार 3.33 मीटर प्रति सेकंड तक होती है। नींद पूरी करने के बाद यह शिकार के लिए तैयार रहते हैं।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, सांपों की नींद में धीमी हृदय गति और श्वास होती है। उनका कहना है कि खाना खाने के 20 घंटे बाद उनकी नींद और गहरी हो जाती है। इससे उनके शरीर को ऊर्जा मिलती है। नींद में उनका मेटाबॉलिज्म भी धीमा रहता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X