{"_id":"62cfad18dec4f30ea97564b8","slug":"space-news-precursors-for-rna-found-in-the-center-of-the-galaxy-know-details-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Space News: आकाशगंगा के बीच हुई थी जीवन की शुरुआत? गैलेक्सी के केंद्र में ये खास चीज मिलने से वैज्ञानिक हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Space News: आकाशगंगा के बीच हुई थी जीवन की शुरुआत? गैलेक्सी के केंद्र में ये खास चीज मिलने से वैज्ञानिक हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आकाशगंगा के बीच हुई थी जीवन की शुरुआत?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Space News in Hindi: ब्रह्मांड के भीतर न जाने कितने रहस्य छिपे हुए हैं, जिन्हें आज तक वैज्ञानिक भी ठीक से नहीं समझ सके हैं। विज्ञान का दायरा बढ़ने से ब्रह्मांड के रहस्यों से भी पर्दा उठा है। इंसान को विज्ञान ने ब्रह्मांड को देखने का एक अलग नजरिय दिया है। ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने में लगे वैज्ञानिक आए दिन नए-नए खुलासे करते हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा के बीच में एक खास मॉलिक्यूलर बादल खोजे हैं जहां आरएनए (RNA) का निर्माण करने वाले अतिसूक्ष्म कण भारी मात्रा में मिले हैं।
इस बादल में अलग-अलग नाइट्राइल्स (Nitriles) पाए गए हैं। जब ये कण अकेले होते हैं, बेहद टॉक्सिक होते हैं, लेकिन उपयुक्त वातावरण में आने के बाद जीवन की उत्पत्ति के लिए कार्य करने लगते हैं। ये जीवन का निर्माण करते हैं। इनको जीवन की उत्पत्ति के लिए जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं कि वैज्ञानिकों को आकाशगंगा के बीच में क्या-क्या मिला है?
2 of 6
आकाशगंगा के बीच हुई थी जीवन की शुरुआत?
- फोटो : istock
आकाशगंगा के केंद्र में वैज्ञानिकों ने आरएनए के पूर्वज खोजे हैं। अब वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि अब इससे ब्रह्मांड में मौजूद जीवन की उत्पत्ति को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है। उनका कहना है कि यह समझ सकेंगे कि क्या हमारे पूर्वजों की उत्पत्ति में आकाशगंगा के केंद्र का क्या कोई रोल है?
3 of 6
आकाशगंगा के बीच हुई थी जीवन की शुरुआत?
- फोटो : istock
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह भी समझा जा सकेगा कि जीवन के कण कैसे अंतरिक्षीय बादलों से धरती पर पहुंचे। इन कणों से कैसे जीवन की शुरुआत हुई? स्पैनिश नेशनल रिसर्च काउंसिल और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी के एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट विक्टर रिविला ने इस बारे में कई जानकारियां दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आकाशगंगा के बीच हुई थी जीवन की शुरुआत?
- फोटो : istock
विक्टर रिविला ने कहा है कि अंतरिक्ष में बड़े सूक्ष्म स्तर पर, लेकिन बड़े पैमाने पर रसायनिक प्रक्रियाएं होती हैं। यहां से जानकारी मिलती है कि शायद ब्रह्मांड में जीवन की उत्पत्ति यहीं से हुई हो और बाद में धरती पर पहुंचा हो। अभी तक कोई भी वैज्ञानिक यह नहीं पता लगा पाया है कि जीवन की उत्पत्ति कैसे हुई?
विज्ञापन
5 of 6
आकाशगंगा के बीच हुई थी जीवन की शुरुआत?
- फोटो : istock
अब इस नई जानकारी से कई राज खुल सकते हैं। जीवन की उत्पत्ति को लेकर विभिन्न वजहें बताई जाती हैं, पहला यह कहा जाता है कि दुनिया में आरएनए (RNA) पहले आया, फिर इसका शारीरिक रूप से विकास हुआ, सेल्फ रेप्लिकेशन किया, इसके बाद अपने आप अलग-अलग रूपों में बदलता चला गया। यह आरएनए वर्ल्ड हाइपोथिसिस (RNA World Hypothesis) है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।