फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, मालदीव छोड़ने की तैयारी में गोतबाया राजपक्षे, पढ़ें अहम समाचार

Thu, 14 Jul 2022 06:17 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 14 Jul 2022 06:17 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 14 July Today: Important and big news stories of 14 July updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ का प्रकोप लगातार जारी है। खासतौर पर महाराष्ट्र और गुजरात में हालात बेहद बिगड़ गए हैं। कई जगह भूस्खलन की घटना भी सामने आई है। मौसम विभाग ने मुंबई और पुणे समते महाराष्ट्र के 11 जिलों में आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे मालदीव से एक निजी जेट से प्रस्थान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, श्रीलंका के डेली मिरर के हवाले से यह रिपोर्ट आई है। साथ ही आज आई2यू2 समूह की बैठक होनी है। आई2यू2 समूह में भारत, इस्राइल, यूएई और अमेरिका शामिल हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में वर्चुअली रूप से शामिल होंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 14 July Today: Important and big news stories of 14 July updates on Amar Ujala
बारिश से बिगड़े हालात। - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ से हाहाकार
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ का प्रकोप लगातार जारी है। खासतौर पर महाराष्ट्र और गुजरात में हालात बेहद बिगड़ गए हैं। कई जगह भूस्खलन की घटना भी सामने आई है। मौसम विभाग ने मुंबई और पुणे समते महाराष्ट्र के 11 जिलों में आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।  पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 14 July Today: Important and big news stories of 14 July updates on Amar Ujala
गोतबाया राजपक्षे। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

मालदीव छोड़ने की तैयारी में गोतबाया राजपक्षे
श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच गोतबाया राजपक्षे मालदीव से एक निजी जेट से प्रस्थान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, श्रीलंका के डेली मिरर के हवाले से यह रिपोर्ट आई है। गोतबाया बुधवार तड़के तीन बजे निजी जेट से मालदीव पहुंच गए थे। लेकिन लगातार बदलते घटनाक्रम के बीच उन्हें यहां शरण नहीं मिली। अब वह मालदीव छोड़ रहे हैं, लेकिन किस देश जा रहे हैं अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 14 July Today: Important and big news stories of 14 July updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@ Bjp4india

आज होगी आई2यू2 समूह की बैठक
आज इस्राइल में आई2यू2 समूह की बैठक होनी है। आई2यू2 समूह में भारत, इस्राइल, यूएई और अमेरिका शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में वर्चुअली रूप से शामिल होंगे। पूर्व इस्राइली एनएसए मेजर जनरल याकोव अमिद्रोर ने फोरम की पहली उच्च स्तरीय बैठक से पहले कहा कि नए आई2यू2 समूह का गठन एक ऐसा अहम विकास है जहां भारत के साथ अमेरिकी साझेदारी गेम चेंजर साबित हो सकती है।  पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन
Top News Headline 14 July Today: Important and big news stories of 14 July updates on Amar Ujala
कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला

आज से कांवड़ यात्रा शुरू
आज से विधिवत कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीसी कैमरों की निगरानी रहेगी। कांवड़ियों की वेशभूषा में भीड़ में रहकर पुलिसकर्मी व्यवस्थाएं संभालेंगे। शरारती तत्वों की ओर से किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed