Weird News: यहां शादी में बेटी पर थूककर आशीर्वाद देता है पिता, पीछे मुड़कर देखने पर पत्थर बन जाती है दुल्हन
यह जनजाति केन्या और तंजानिया में रहती है जिसका नाम मसाई है। जब इस जनजाति में लड़कियों की शादी होती है, तो विदाई के समय पिता दुल्हन के सिर और ब्रेस्ट पर थूकता है। बताया जाता है कि पिता इस तरह अपनी बेटी को आशीर्वाद देता है। यहां पर सदियों से यह परंपरा चलती आ रही है।
इस पंरपरा को पिता के प्यार जताने का तरीका बताया जाता है। पिता के थूकने को बेटी भी आशीर्वाद समझती है। इस जनजाति में लड़की वाले लड़के के परिवार वालों को दहेज देते हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि शादी के बाद दुल्हन का सिर मुड़वाया जाता है।
इसके बाद दुल्हन अपने पिता के सामने घुटने टेककर परिवार वालों से आशीर्वाद लेती है। इस दौरान दुल्हन के सिर और ब्रेस्ट पर बुजुर्ग थूकते हैं। बताया जाता है कि यह दुल्हन के लिए शुभ होता है। इसके अलावा नवजात बच्चों के साथ भी इस परंपरा को किया जाता है।
मसाई समुदाय के लोगों द्वारा कहा जाता है कि थूकना सम्मान की बात है। इस जनजाति में जब भी कोई मेहमान आता है, तो हथेली पर थूककर स्वागत किया जाता है। शादी के बाद लड़की पीछे मुड़कर नहीं देखती है, नहीं तो कहा जाता है कि दुल्हन पत्थर में बदल जाती है।