सब्सक्राइब करें

Ajab Gajab: अंतरिक्ष से आ रही है अजीबोगरीब आवाज, वैज्ञानिकों को है इस बात का डर

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 07 Jun 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
Strange Voices Coming From Space is this an alien or a neutron star
अंतरिक्ष में लापता हो गई सैटेलाइट 25 साल बाद मिली - फोटो : Istock

Strange Voices Coming From Space: हमारी पृथ्वी के बाहर कई ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जिनसे हम अनजान रहते हैं। अंतरिक्ष में होने वाली हलचल हमारी कल्पना से कहीं ज्यादा भयानक और बड़ी हो सकती है। हालांकि अंतरिक्ष में होने वाली गतिविधि पर खगोलविदों की नजर हमेशा बनी रहती है। इन दिनों पृथ्वी के बाहर कुछ ऐसा पाया है, जिससे दुनियाभर के खगोलविद चिंता में है। दरअसल, अंतरिक्ष से अजीब और रुक-रुक कर आने वाला एक रेडियो सिग्नल दुनियाभर के खगोलविदों को हैरत में डाले हुए है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जो दुनियाभर के लोगों में उत्सुकता और डर दोनों पैदा कर रही है। रिपोर्ट की मानें तो हाल ही खगोलविदों को ऐसे रेडियो तरंग मिले हैं जिसे न उन्होंने न पहले कभी देखा न ही पहले इसके बारे में सुना है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह बेहद हैरतअंगेज है। रुक रुक कर आने वाली यह आवाज एक चक्र पूरा करने में लगभग एक घंटे का समय लेती है।

Trending Videos
Strange Voices Coming From Space is this an alien or a neutron star
अंतरिक्ष में लापता हो गई सैटेलाइट 25 साल बाद मिली - फोटो : Istock

इन अजीबोगरीब आवाजों के बारे में सामने आई रिपोर्ट में यह बताया गया है कि यह आवाज कभी एकदम लंबी धुन की तरह आती है तो कभी यह उज्ज्वल रूप से चमक जाती है, जबकि कई बार यह बहुत ही तेज सुनाई देती है। वहीं कभी-कभी एक कमजोर लहर पैदा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Strange Voices Coming From Space is this an alien or a neutron star
अंतरिक्ष में लापता हो गई सैटेलाइट 25 साल बाद मिली - फोटो : Istock

जानकारों का कहना है कि कभी-कभी यह आवाज का चक्र अचानक सन्नाटे में पसर जाता है। खगोलविदों ने कहा कि 'हम यह स्पष्ट नहीं कह सकते कि असल में यहां हो क्या रहा है। शायद हो सकता है कि यह कोई असामान्य न्यूट्रॉन तारा हो, लेकिन इसके अलावा भी हम अन्य संभावनाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। ऐसे में खगोलविदों के मन में इस आवाज को लेकर कई तरह के संदेह हैं। कुछ लोग इस आवाज को एलियन से भी जोड़ रहे हैं। हालांकि इस बारे में कुछ भी कहना सही नहीं होगा। 

Strange Voices Coming From Space is this an alien or a neutron star
इस ग्रह पर मिले 'एलियन जीवन' के संकेत - फोटो : Istock

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही नासा की इंटरनेशनल टीम ने ट्रांजिटिंग एक्सोप्लेनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) की मदद से एक नए ग्रह की खोज की थी, जो पृथ्वी से लगभग 40 प्रकाश वर्ष दूर है।इसका साइज और वायुमंडल पृथ्वी की ही तरह दिखता है।

विज्ञापन
Strange Voices Coming From Space is this an alien or a neutron star
इस ग्रह पर मिले 'एलियन जीवन' के संकेत - फोटो : Istock

यह ग्रह अब तक के खोजे गए किसी रहने योग्य एक्सोप्लैनेट्स में से सबसे करीब है। यह रहने योग्य पृथ्वी के सबसे करीब वाला गृह बताया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed