फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunita Williams: धरती पर जल्द लौटेंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, नासा ने बताया कब होगी वापसी

Thu, 13 Feb 2025 07:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 07:26 PM IST
सार

Sunita Williams: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को पहले घोषित समय से कुछ सप्ताह पहले ही वापस लाया जा सकता है।

विज्ञापन
Stuck in space for over 8 months, Sunita Williams finally gets a return date nasa Tells Crew 10 Mission
धरती पर जल्द लौटेंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, नासा ने बताया कब होगी वापसी - फोटो : अमर उजाला

Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर की वापस जल्द हो सकती है। दोनों अंतरिक्ष यात्री आठ महीने से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को टाल दिया गया। यह मिशन सिर्फ आठ दिन का ही था, लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण उनकी वापसी नहीं हो पाई। अब सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को एलन मस्क की कंपनी SpaceX के ड्रैगन क्रू कैप्सूल से वापस लाया जाएगा। 



अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को पहले घोषित समय से कुछ सप्ताह पहले ही वापस लाया जा सकता है। दोनों अंतरिक्ष यात्री बोइंग स्टारलाइनर की पहली चालक दल की परीक्षण उड़ान पर गए थे और आठ महीने से ज्यादा समय तक अंतरिक्ष स्टेशन पर ही रह गए। आठ दिनों के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर गईं सुनीता विलियम्स अब आठ महीने बाद आखिरकार 12 मार्च 2025 को धरती पर लौट सकती हैं। 
 

Stuck in space for over 8 months, Sunita Williams finally gets a return date nasa Tells Crew 10 Mission
धरती पर जल्द लौटेंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, नासा ने बताया कब होगी वापसी - फोटो : X/Nasa

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की तरफ से बताया गया कि वह निर्धारित समय को व्यवस्थित करने में सक्षम थी, क्योंकि स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल को बदलने का विकल्प चुना गया। नासा ने बताया कि इसका इस्तेमाल वह अपने क्रू-10 मिशन को उड़ाने के लिए करेगी। उसने बताया कि क्रू-10 मिशन को 12 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। 

 

Stuck in space for over 8 months, Sunita Williams finally gets a return date nasa Tells Crew 10 Mission
धरती पर जल्द लौटेंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, नासा ने बताया कब होगी वापसी - फोटो : NASA

आठ महीने से ज्यादा समय अंतरिक्ष में हैं सुनीता और विल्मोर 

दोनों अंतरिक्ष यात्री सिर्फ आठ दिन के मिशन के लिए आईएसएस पर गए। उन्हें बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल से ही वापस आना था। लेकिन अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्याओं की वजह से उनके आने में देरी हुई। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में वह आठ महीने से ज्यादा समय से रह रहे हैं। अब नासा ने कहा कि विलियम्स और विल्मोर की निर्धारित वापसी को तय समय से हो सकती है। इससे पहले अंतरिक्ष एजेंसी ने पहले कहा था कि वह दोनों को मार्च के आखिरी तक लाने की तैयारी कर रही है। 

Female Naga Sadhu: कुंभ के बाद कहां चली जाती हैं महिला नागा साधु, जानिए इनके जीवन से जुड़ी रहस्यमयी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
Stuck in space for over 8 months, Sunita Williams finally gets a return date nasa Tells Crew 10 Mission
धरती पर जल्द लौटेंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, नासा ने बताया कब होगी वापसी - फोटो : NASA

क्रू-10 मिशन पर जाएंगे यह अंतरिक्ष यात्री

क्रू-10 मिशन से नासा के अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री टाकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव अंतरिक्ष स्टेशन पर जाएंगे। 

Viral News: हर दिन हवाई जहाज से ऑफिस जाती है ये महिला, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

विज्ञापन
Stuck in space for over 8 months, Sunita Williams finally gets a return date nasa Tells Crew 10 Mission
धरती पर जल्द लौटेंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, नासा ने बताया कब होगी वापसी - फोटो : NASA

क्या है ड्रैगन कैप्सूल?

SpaceX का ड्रैगन क्रू कैप्सूल को बनने के बाद से 46 बार लॉन्च किया जा चुका है। ड्रैगन क्रू कैप्सूल 42 बार अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा कर चुका है। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक बार रीफ्लाइट हुई है। इसमें एक बार में सात अंतरिक्ष यात्री बैठ सकते हैं। दुनिया का यह पहला निजी अंतरिक्ष यान है, जो लगातार अंतरिक्ष स्टेशन पर एस्ट्रोनॉट्स और कार्गो लेकर आता-जाता है। आमतौर पर इसमें दो से चार अंतरिक्ष यात्री बैठते हैं। आपात स्थिति में सात यात्री बैठ सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed