Surya Grahan 2025: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए मार्च का महीना बेहद खास है। मार्च महीने में ही चंद्र ग्रहण के बाद सूर्य ग्रहण भी लगेगा। 14 मार्च को होली के दिन चद्र ग्रहण लगेगा, जिसके बाद 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 की दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा।
कब लगता है सूर्य ग्रहण?
हमारे सबसे नजदीक का सितारा सूर्य अपने स्थान पर स्थित है और इसका धरती परिक्रमा करती है। धरती की तरह चंद्रमा भी सूर्य की परिक्रमा करता है। हालांकि, चांद धरती की भी चक्कर लगाता है। कई बार ऐसा होता है, जब चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इससे कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश को रोक देता है, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की परछाई धरती पर पड़ती है।